समाचार सच, देहरादून। उत्तराखंड राज्य की पांचवीं विधानसभा के प्रथम सत्र के पहले उपवेशन पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि) का विधानसभा परिसर देहरादून में आगमन पर विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, संसदीय कार्य मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी सहित अन्य मंत्री गण एवं विधायक मौजूद थे।विधानसभा पहुंचने पर राज्यपाल को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।
ADVERTISEMENTS


सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440



