समाचार सच, हल्द्वानी। फतेहपुर के गुजरौड़ा गांव में बीते दिन शुक्रवार को एक गुलदार एक बच्ची पर हमला कर दिया। गांववासी के शोर मचाने व जूझ-बूझ से बच्ची की जान बच ली गयी। ज्ञात हो कि इस गुलदार ने क्षेत्र में कई मवेशियों को अपना निवाला बना चुका है। आज गुलदार द्वारा बच्ची पर हमले की घटना से आक्रोशित गांववासियों ने फतेहपुर रेंज कार्यालय में पहुंच गये और ज्ञापन प्रेषित कर शीघ्र इस गुलदार के आतंक से छुटकारा दिलाने की मांग की। इस दौरान गांववासियों ने शीघ्र कार्यवाही ना होने पर उग्र आंदोलन करने की चेतावनी भी दी है।
वन विभाग के कार्यालय पहुंचे पूर्व जिला पंचायत सदस्य नीरज तिवाड़ी एवं ग्राम प्रधान रीतू जोशी का कहना है कि विगत एक माह से गांव में गुलदार आतंक फैला हुआ है। अभी तक कई पशुओं को गुलदार मार चुका है। शुक्रवार को गुलदार ने एक बच्ची पर हमला कर दिया। ग्रामीणों ने शोर मचाया तो गुलदार बच्ची को छोड़कर जंगल की ओर भाग गया। उनका यह भी कहना है कि बच्ची पर हमले के बाद से पूरा क्षेत्र दहशत में है।
उन्होंने बताया कि गुलदार की दहशत से क्षेत्र के लोग अपने-अपने घरों से निकलने से डर रहे हैं। ग्रामीणों का खेतों में काम करने नहीं जा पा रहे हैं। उन्होंने बताया कि क्षेत्रवासी इस बावत कई बार वन विभाग को जानकारी दी है परन्तु विभाग द्वारा कोई भी ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440



