यहां रिहायशी इलाके के एक घर घुसा गुलदार, मचा हड़कंप, रेंज अधिकारी हुए घायल

खबर शेयर करें

समाचार सच, ऋषिकेश (एजेंसी)। यहां मीरा नगर के रिहायशी क्षेत्र में एक गुलदार के एक घर में घुसने की सूचना से हड़कंप मच गया। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची है। टीम यह पता लगाने की कोशिश कर रही है थी कि गुलदार किस घर में है। इसी दौरान गुलदार ने रेंज अधिकारी पर हमला बोल दिया। इस हमले में वह घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें -   18 अप्रैल 2026 शनिवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

जानकारी के अनुसार ऋषिकेश के मीरा नगर गली नंबर 14 स्थित नंद किशोर त्यागी के घर में एक गुलदार घुस गया। सूचना पाकर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। रेंज अधिकारी ऋषिकेश ललित मोहन सिंह नेगी मकान के भीतर घुसे तो गुलदार ने उन पर झपट्टा मार दिया। इस हमले में रेंज अधिकारी घायल हो गए। रेंज अधिकारी के चेहरे और हाथ में गुलदार ने हमला किया है। यहां से गुलदार बाहर निकल कर बगीचे में छुप गया। हमले में घायल रेंज अधिकारी को एम्स ऋषिकेश में उपचार के लिए ले जाया गया है।

यह भी पढ़ें -   18 अप्रैल 2026 शनिवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440