
समाचार सच, हल्द्वानी/गोलापार। गोलापार ग्राम खेड़ा क्षेत्र में गुलदार का आंतक छाया हुआ है। क्षेत्र के लोगों में गुलदार को लेकर डर बना हुआ है। इस बावत वनविभाग को अवगत कराने के बाद भी कोई कारवायी न होने से गांववासियों में खासा रोष व्याप्त हैं। शुक्रवार को ग्राम प्रधान लीला देवी एवं पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य अर्जुन सिंह बिष्ट ने प्रभागीय वनाधिकारी को इस संबंध में ज्ञापन प्रेषित कर क्षेत्र के लोगों व पालूत पशुओं की सुरक्षा की गुहार लगायी है।
ज्ञापन में प्रधान का कहना है कि विगत तीन चार दिन से लगातार गुलदार गांव में घुस रहा है, जिससे पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। लोगों में डर बना हुआ है। गुलदार कभी पालूत जानवरों को उठा कर ले जा रहा है तो कभी रात में छोटे-छोटे बच्चों पर झपट रहा है, बड़ी मुश्किल से गुलदार को भगाकर इन बच्चों की जान बचायी गयी है। ज्ञापन में वन विभाग पर आरोप लगाते हुए कहा गया है कि इस बावत विभाग को कई बार अवगत करवाया गया है लेकिन कोई भी प्रयास किसी विभाग के द्वारा नहीं किया गया है। जिससे पूरे गांव के लोगों में विभाग के प्रति गहरा आक्रोश व्याप्त है। ज्ञापन में यह भी कहा गया है कि विभाग द्वारा गुलदार को शीघ्र ही पकड़ने के कोई ठोस कदम नहीं उठाये गये तो इससे जनमानस की जान को खतरा हो सकता है।
ज्ञापन में प्रधान लीला देवी एवं पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य अर्जुन सिंह बिष्ट ने चेताते हुए कहा है कि अगर शीघ्र ही गुलदार को पकड़ने के प्रयास नहीं किये गये तो वे क्षेत्र के लोगों के साथ आंदोलन करने को बाध्य होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।
ज्ञापन में प्रधान लीला देवी, पूर्व क्षेत्र पंचायत अर्जुन सिंह बिष्ट, प्रताप राम, प्रकाश चन्द्र, विजय टम्टा, किशोरी लाल, विनोद चन्द्र, जीवन चन्द्र, कैलाश चन्द्र, अटल सागर, जगदीश, कृष्ण सहित कई गांववासियों के हस्ताक्षर थे।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440



