आर्डन प्रोग्रेसिव स्कूल में गुरु सम्मान एवं छात्र प्रतिभा अभिनंदन समारोह संपन्न

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी डेस्क। आर्डन प्रोग्रेसिव स्कूल, लामाचौड़ में भारत विकास परिषद की ओर से “गुरु वंदन-छात्र अभिनंदन” कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शिक्षकों के योगदान और विद्यार्थियों की शैक्षणिक उपलब्धियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन अमित अग्रवाल ने किया, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती सीमा बिष्ट एवं एडवोकेट प्रिया अरोरा मौजूद रहीं।

यह भी पढ़ें -   डीपीएस हल्द्वानी में मेधावियों पर हुई छात्रवृत्तियों की बारिश, 20 लाख से अधिक राशि वितरित

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की शिक्षिकाएं श्रीमती ज्योति बिष्ट एवं हिंदी अध्यापिका श्रीमती प्रभा परगाईं को शिक्षा क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाओं और कर्तव्यनिष्ठा के लिए सम्मानित किया गया। भारत विकास परिषद के सदस्यों ने उन्हें श्रीफल एवं प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मान प्रदान किया।

वहीं विद्यालय के मेधावी छात्र सौरव जोशी और नमन परिहार को शैक्षणिक सत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए “छात्र अभिनंदन” के तहत पुरस्कृत किया गया।

यह भी पढ़ें -   डीपीएस हल्द्वानी में मेधावियों पर हुई छात्रवृत्तियों की बारिश, 20 लाख से अधिक राशि वितरित

समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इस दौरान परिषद के प्रतिनिधियों ने विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति, गुरु सम्मान एवं राष्ट्र सेवा के मूल्यों के प्रति प्रेरित किया। विद्यालय प्रशासन ने परिषद का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन शिक्षकों और विद्यार्थियों के उत्साह को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

कार्यक्रम में विद्यालय का समस्त स्टाफ एवं भारत विकास परिषद के पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440