गुरूदेव फाउंडेशन ने किया समाज सेवियों को सम्मानित

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। गुरूदेव फाउंडेशन की संचालिका हर्षिता शर्मा द्वारा श्रीराम मंदिर प्रागंण में कई समाज सेवियों को सम्मानित कर उनका गौरव बढ़ाया। उनका कहना था कि फाउंडेशन का मुख्य उद्देश्य महिलाओं का सम्मान व बेटियां बचाओ को लेकर बनाया गया जिसके तहत काफी कार्यक्रम भी कई जगह किए जा चुके हैं। कोरोना संक्रमण काल के दौरान उनके द्वारा कई जनहित के कार्य भी किए गए। फाउंडेशन की तरफ से ऑनलाइन कई प्रतियोगिताओं का भी संचालन करवाया गया। जिनमें सामाजिक दूरी बनाकर आयोध्या में राममंदिर पूजन के अवसर पर मंदिरों में दीप प्रज्जवलित करना हो या डांस की पांच प्रतियोगिताएं भी शामिल हैं जिनमें जूनियर एवं सीनियर वर्ग को भी पूरे देश से सम्मानित किया गया।

कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर भी उनके द्वारा नन्हें मुन्ने बच्चों के लिए ऑनलाइन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया तो गणेश महोत्सव के समय इको फ्रेंडली भगवान गणेश की प्रतियोगिता का भी आयोजन करवाया गया। जिसमंे बताया गया कि हमें भगवान गणेश की आटे व मिट्टी की प्रतिमा बनाकर ही उनको घरों में ही विसर्जन कर बची हुई मिट्टी में पौधा लगाना शुभता का प्रतीक है इसी क्रम में आज उनके द्वारा समाज सेविका विजयलक्ष्मी चौहान, रिचा गोयल, सुशीला बगड्वाल व नलिन बल्यूटिया को फाउंडेशन के प्रति समर्पित भाव को देखते हुए उन्हें सम्मान पत्र दे नवाजा गया। इस अवसर पर फाउंडेशन की संचालिका हर्षिता शर्मा, सह संचालिका नीतिशा शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष एकता बल्यूटिया, नगर अध्यक्ष मोनिका शर्मा व फाउंडेशन की संस्थापिका प्रीति शर्माउपस्थित रही।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   युवा वैश्य महासभा चुनाव की तैयारियां तेज, रूपेंद्र नागर को सौंपी मुख्य चुनाव प्रभारी की जिम्मेदारी
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440