हल्द्वानीः सोशल मीडिया पर अश्लील वीडियो अपलोड करने वाले युवक पर मुकदमा दर्ज, पुलिस आरोपी की तलाश जुटी

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। सोशल मीडिया पर आपत्ति जनक व अश्लील वीडियो अपलोड करने वाले एक युवक पर पुलिस ने चाईल्ड पोर्नाेग्राफी का मुकदमा दर्ज किया है। अब पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।

कोतवाल हरेंद्र चौधरी ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ के पत्र के माध्यम से यह सूचना मिली कि गृह मंत्रालय द्वारा संचालित नेशनल साईबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल के अंतर्गत सोशल मीडिया पर आपत्ति जनक व अश्लील वीडियो अपलोड की गई है। जो चाईल्ड पोर्नाेग्राफी से संबंधित है। इस मामले में कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। जांच में पाया गया कि जिस नंबर से उक्त वीडियो अपलोड की गई है। वह पप्पू गंगवार पुत्र नारायण दास निवासी दुम्का बांगर बच्छीधर्मा हल्दूचौड़ लालकुआं के नाम पंजीकृत है। इस पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ चाईल्ड पोर्नाेग्राफी में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   पितृ पक्ष 2026: मनोकामना को पूरी करने के 21 पीपल के पत्तों से करें हनुमान जी का ये खास उपाय, दूर होगी परेशानियां
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440