हल्द्वानीः अधेड़ ले जा रहा था कट्टे में अवैध कच्ची शराब की पेटी, आया पुलिस पकड़ में, 52 पव्वे बरामद

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। यहां प्रेम सिनेमाहाल स्थित रेलवे क्रांसिग के समीप पुलिस ने एक अधेड़ को अवैध कच्ची शराब की पेटी के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से पुलिस ने 52 पव्वे बरामद किये है। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई उसे न्यायालय भेजा गया। जहां से उसे जेल भेज दिया।

जानकारी के अनुसार राजपुरा चौकी पुलिस मोटर साईकिल से गश्त पर थे। तभी उन्हें संदिग्ध अवस्था में एक अधेड़ कंधे में कट्टे ले जाते हुए दिखा। पुलिस ने उसे रोका तो वह रूकने के बजाया भागने लगा। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उसे दबोच लिया। तलाशी ली गयी तो देखा उसमें एक पेटी दिखायी थी, पेटी को खोला गया तो उसमें 52 पव्वे अवैध कच्ची शराब के बरामद हुए। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम हीरा सिंह राणा (52) पुत्र चन्द्र सिंह राणा निवासी प्रेम सिनेमा बताया है। पुलिस आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर उसके पुराने आपराधिक मामले भी खंगाल रही है।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी में बदला स्कूल टाइम, भीषण गर्मी के चलते बड़ा फैसला-अब इतने बजे तक ही खुलेंगे स्कूल
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440