हल्द्वानीः स्टोन क्रशर्स और ट्रांसपोर्टर्स विवाद का शांतिपूर्ण समाधान, 28 रूपये प्रति कुंतल का बेस रेट तय

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। स्टोन क्रशर्स और ट्रांसपोर्टर्स के बीच उपखनिज की आपूर्ति और रेट को लेकर चल रहे विवाद का शांतिपूर्ण समाधान हो गया है। इस समाधान के बाद स्टोन क्रशर्स एसोसिएशन से जुड़े सभी स्टोन क्रशर स्वामियों ने सहयोगियों का आभार व्यक्त किया है।

विगत कुछ दिनों से स्टोन क्रशर्स और ट्रांसपोर्टर्स के बीच आपूर्ति मूल्य को लेकर विवाद चल रहा था, जिसका असर खनन कार्य पर पड़ रहा था। लेकिन अब इस विवाद का सफलतापूर्वक समाधान होने के बाद उपखनिज की आपूर्ति फिर से शुरू हो गई है, जिससे संबंधित पक्षों में खुशी की लहर है।

यह भी पढ़ें -   आशा भोसले ने 10 साल की उम्र में गाया था पहला गाना, 12,000 से ज्यादा गाने रिकॉर्ड किए

समाधान के लिए हुई बैठक में सभी पक्षों की सहमति से नदी के किनारे स्थित क्रशर्स के लिए 28 रुपये प्रति टन का बेस रेट तय किया गया। इसके साथ ही अन्य स्टोन क्रशर्स के लिए दूरी के आधार पर रेट निर्धारित करने पर भी सहमति बनी। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि भविष्य में किसी भी विवाद से बचने के लिए नियमित बैठकें आयोजित की जाएंगी और रॉयल्टी रेट में कमी लाने के लिए सरकार से अनुरोध किया जाएगा।

हड़ताल के समाप्त होने और काम फिर से शुरू होने पर खनन से जुड़े वाहन स्वामियों, मजदूर वर्ग, कर्मचारियों और ट्रांसपोर्टर्स ने खुशी व्यक्त की और कार्य में तेजी आने का स्वागत किया।

यह भी पढ़ें -   92 वर्ष की उम्र में सुरों की सरताज आशा भोसले का निधन, सोमवार को होगा अंतिम संस्कार

गौरतलब है कि गौला नदी के विभिन्न गेटों से कुल 6963 वाहन खनन कार्य में संलग्न हैं। इनमें प्रमुख गेटों पर पंजीकृत वाहनों की संख्या इस प्रकार हैः
शीशमहल गेट – 383 वाहन
राजपुरा – 237 वाहन
इंद्रा नगर – 709 वाहन
आंवला चौकी – 707 वाहन
गोरापड़ाव – 1098 वाहन
मोटाहल्दू – 733 वाहन
बेरीपडाव – 812 वाहन
हल्दूचौड़ गेट – 614 वाहन
देव रामपुर गेट – 559 वाहन
लालकुआं – 756 वाहन
शांति पुरी गेट – 355 वाहन

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440