हल्द्वानी: बैन प्लास्टिक के यूज पर प्रशासन बजा देगा बैंड, 12 कुंतल प्लास्टिक जब्त, 51 हजार जुर्माना

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। हल्द्वानी में प्रशासन और नगर निगम की संयुक्त टीम ने प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक की खरीद-बिक्री करने पर फिर बड़ी कार्रवाई की है। आपको बता दें गुरुवार को दोपहर से शाम तक चले अभियान में 6 प्रतिष्ठानों से करीब साढ़े 12 कुंतल प्लास्टिक जब्त किया गया। इसके एवज में 51500 रुपये का चालान भी किया गया।

नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय और सिटी मजिस्ट्रेट रिचा सिंह की अगुवाई वाली टीम ने सिंगल यूज प्लास्टिक (single use plastic) को लेकर अभियान चलाया। आयुक्त ने बताया कि निरंजन प्लास्टिक स्टोर से 8 कुंतल प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त किया गया। संबंधित विक्रेता पर ₹20 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया।

इसके अलावा सिद्धीकी इंटरप्राइजेज से 4 कुंतल प्लास्टिक जब्त कर 20 हजार रुपये, एएस इंटरप्राइजेज से 50 किलोग्राम प्लास्टिक की एवज में 10 हजार रुपये चालान वसूला गया है। इसके अलावा तुबा जनरल स्टोर, इलियास और दीपक कुमार से भी प्रतिबंधित प्लास्टिक पकड़े जाने पर 500-500 रुपये जुर्माना वसूला गया। अभियान मीरा मार्ग समेत आसपास के अन्य क्षेत्रों में चलाया गया।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी में हकीम के यहां गर्दन की मालिश के बाद मीनाक्षी की मौत, एक्सपर्ट डॉ. अंकिता चांदना ने दी सावधानी की सलाह

Haldwani: Administration will play band on use of banned plastic, 12 quintal plastic seized, 51 thousand fine

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440