हल्द्वानी: पुलिस ने चोरी की कीमती प्लेटें खरीदने वाले कबाड़ी व चोर को किया गिरफ्तार

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। पुलिस ने लोहे की कीमती प्लेटें चोरी करने वाले चोर तथा उसे खरीदने वाले कबाड़ी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ कार्रवाई कर उन्हें न्यायालय में पेश किया।

जानकारी के अनुसार दीपक चन्द पुत्र तारा चन्द रजवार निवासी शिव मन्दिर गोलचा कम्पाउण्ड, वार्ड नं-14, जवाहरनगर ने शिकायत दर्ज कराई कि बीती 25 फरवरी की रात चोरों ने घर के बाहर खड़ी पिकप संख्या यूके04सीबी-5503 से 45 हजार रूपये की कीमती 14 लोहे की प्लेटें चोरी हो गयी है। पीड़ित की तहरीर पर बनभूलपुरा थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी। इसके लिए घटनास्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई और मुखबिर तंत्र को अलर्ट किया गया। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने किशन सिंह पुत्र आनन्द सिंह निवासी राजपुरा टनकपुर रोड को रेलवे पटरी खण्डहर के पास से चोरी की 8 प्लेटों के साथ गिरफ्तार किया।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह बाकी की प्लेटें ला0नं0-8 में कबाड़ी को बेच चुका है। इस पर पुलिस ने दबिश देकर कबाड़ी मोहसिन पुत्र हसीन उर्फ हथौड़ा निवासी गफूरबस्ती को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार पकड़ा गया आरोपी किशन पूर्व में भी लूट व स्मैक तस्करी के मामले में जेल की हवा खा चुका है। पुलिस टीम में प्रभारी थानाध्यक्ष संजीत राठौड़, कांस्टेबल सुनील कुमार, मुनेन्द्र कुमार शामिल रहे।

यह भी पढ़ें -   जोशीमठ महाविद्यालय में ABVP का दबदबा, नवल किशोर बगाशी अध्यक्ष निर्वाचित

Haldwani: Police arrested the scrap dealer and thief who bought stolen precious plates

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440