समाज सेवा में हल्द्वानी प्रेस क्लब का योगदान सराहनीय

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। स्वास्थ्य डेस्क। समाज सेवा के क्षेत्र में हल्द्वानी प्रेस क्लब का योगदान सराहनीय है। आपदा के दौरान भी क्लब जहां जरूरतमंदों को भोजन व राशन बांटा, वहीं सेनेटाइजर व मास्क बांटकर पुण्य कमाया वहीं जरूरतमंद पत्रकारों को भी सहायता करता है।

गौरतलब है कि अपनी स्थापना के समय से ही हल्द्वानी प्रेस क्लब का नाम समाज सेवा में अग्रणी रहा है। जहां क्लब के सदस्य अपनी लेखनी के माध्यम से सरकार व समाज को आइना दिखा रहे हैं। वहीं जरूरतमंदों, निर्धनों व आर्थिक रूप से कमजोर पत्रकारों के लिए एक सिंबल बनकर उभरी है। पत्रकारों के हितों के लिए भी प्रेस क्लब ने आवाज उठायी और सरकार से इनके समाधान को कहा। इधर कोरोना बीमारी के बाद लगे लॉकडाउन में भी प्रेस क्लब एक बार फिर जरूरतमंदों के लिए आगे आया है। जहां इसके सदस्यों ने आपसी समन्वय से शहर के विभिन्न क्षेत्रों में भोजन का वितरण करवाया और राशन भी बांटा। इसके अलावा अनेक स्थानों पर मास्क व सेनेटाइजरों का वितरण कराया। विशेषकर बरेली रोड में लगे आरएएफ के जवानों को सेनेटाइजर का वितरण किया। इधर जरूरतमंदों पत्रकारों के मदद लिए आगे आया हैं। ये राशन, दवाई व आर्थिक सहायता देकर उसका कल्याण कर रहे हैं। इधर प्रेस क्लब के अन्य पदाधिकारी व सदस्य भी मनोयोग से समाजसेवा में लगे हुए हैं।

अध्यक्ष के नेतृत्व में प्रेस क्लब से चलायी मुहिम
हल्द्वानी। हल्द्वानी के प्रेस क्लब के सदस्य तमाम पत्रकारों ने अध्यक्ष संजय तलवाड़ के नेतृत्व में समाज सेवा का बीड़ा उठाया। इस दौरान श्री तलवाड़ के निर्देशन में में आपदा के समय जरूरतमंदों का भोजन कराया गया। वहीं राशन भी बांटा गया वहीं मास्क व सेनेटाइजरों का भी वितरण किया। इसके अलावा सदस्य पत्रकारों के हेल्प के लिए हाथ उठाये। इधर प्रेस क्लब के कार्यकारी अध्यक्ष दिनेश जोशी भी जरूरतमंदों की सेवा में लगे हुए हैं। वे राशन एवं भोजन वितरण में भी उनका सहयोग कर रहे हैं। वहीं प्रेस क्लब के महामंत्री मनोज पाण्डे ने भी भोजन आदि बनाने में सहयोग दिया। वहीं उन्होंने प्रेस क्लब में पत्रकारों का स्वास्थ्य बीमा कराने के लिए 11 हजार रूपये देने की घोषणा की।

यह भी पढ़ें -   पेपर लीक और छात्रों पर कार्रवाई को लेकर राष्ट्रपति से हस्तक्षेप की मांग, उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता दीपक बल्यूटिया ने सौंपा प्रार्थना पत्र

समाजसेवियों का भी रहा योगदान
हल्द्वानी। प्रेस क्लब की इस मुहिम में समाजसेवी समित अग्रवाल, मां शीतला उद्योग के एमडी नवनीत अग्रवाल व गुलाटी चिकन के स्वामी सुरेन्द्र गुलाटी का भी प्रेस क्लब द्वारा चलायी गयी मुहिम विशेष योगदान नजर आ रहा है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड में बड़ा हादसा: पानी की टंकी बनी मौत का जाल, मां को बचाने उतरे दोनों बेटे भी नहीं लौटे जिंदा
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440