हल्द्वानी रेलवे भूमि प्रकरण: बनभूलपुरा में सीमांकन कार्य शुरू, मौजूद रही भारी फोर्स

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। हल्द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र में रेलवे जमीन मामले से जुड़ी खबर सामने आयी है। जहां कि 7 फरवरी को सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) में सुनवाई होनी है। जिसको देखते हुए बीते शनिवार को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई बैठक में प्रभावितों ने अपने दस्तावेज पेश किए थे और तय हुआ था कि रविवार को जमीन का सर्वे किया जाएगा। इसी कड़ी में आज रविवार को संयुक्त विभागों द्वारा क्षेत्र का सीमांकन शुरू हो गया है।

आपको बता दें, कि डीएम (DM) ने इसके लिए राजस्व, नगर निगम, वन विभाग और रेलवे की संयुक्त (railway joint) टीम बनाई है। फिलहाल वक्त की बात करें तो मौके पर रेलवे, वन विभाग के अधिकारियों के साथ एसडीएम, जिला प्रशासन की टीम और भारी पुलिस फोर्स मौजूद है।

वहीं बीते दिन बैठक में ये भी तय हुआ था कि हजरत चिराग अली शाह बाबा की दरगाह और गौला रोखड़ स्थित स्लाटर हाउस को लैंड मार्क मानकर सर्वे करेगी। सीमांकन शुरू हो गया है। इसमें राजस्व, नजूल और वन भूमि की पैमाईश की जाएगी। सर्वे में अपर जिलाधिकारी नैनीताल अशोक जोशी, उपजिलाधिकारी हल्द्वानी मनीष कुमार, क्षेत्रीय अधिकारी हल्द्वानी भूपेंद्र सिंह धौनी, कोतवाल हल्द्वानी हरेंद्र चैधरी, थाना अध्यक्ष बनभूलपुरा नीरज भाकुनी, व संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें -   श्राद्ध पक्ष 2026: किसी आकस्मिक या अकाल घटना (जैसे दुर्घटना, गंभीर बीमारी, हत्या या आत्महत्या) के कारण मृत्यु हो जाने पर कब किया जाता है श्राद्ध

Haldwani Railway Land Case: Demarcation work started in Banbhulpura, heavy force was present

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440