हल्द्वानी – सफाई नायक ने लगाया मारपीट व गाली गलौच का आरोप

खबर शेयर करें

Haldwani – Safai Nayak alleges assault and abuse

समाचार सच, हल्द्वानी। बनभूलपुरा क्षेत्र के सफाई नायक ने एक युवक पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। सफाई नायक ने पुलिस को तहरीर सौंप कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

नगर निगम में सफाई नायक गांधीनगर निवासी आलोक द्वारा पुलिस को तहरीर सौंप बताया कि वह बीते बुधवार को मलिक का बगीचा क्षेत्र में पार्षद से मिलने गए थे। वहां से वह अपने साथी के साथ वापस आ रहे थे तभी मोहम्मद आसिफ नाम के व्यक्ति ने स्कूटी से उन्हें टक्कर मारने की कोशिश की। इसके बाद वह गाली गलौज पर उतारू हो गया जब उन्होंने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी साथ ही उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि वह उन्हें जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर रहा था और सरकारी कार्य में व्यवधान भी उत्पन्न किया। थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी ने बताया कि मामले का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   श्राद्धपक्ष 2026: दूसरे दिन के श्राद्ध का क्या महत्व, जानिए कैसे करें और किसका करते हैं श्राद्ध
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440