हल्द्वानीः “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन” के तहत 122.26 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। पुलिस ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद मीणा के नेतृत्व में “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन-2025” के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। एसओजी और लालकुआं पुलिस टीम ने सुभाष नगर बैरियर पर वाहन चेकिंग के दौरान 122.26 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया।

वाहन चेकिंग में बरामदगी
वाहन संख्या यूके-01बीजी-1896 की तलाशी में पुलिस ने 122.26 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की। गिरफ्तार आरोपी की पहचान जसवंत सिंह, निवासी किच्छा, उधमसिंह नगर के रूप में हुई। पूछताछ में जसवंत ने खुलासा किया कि वह किच्छा से स्मैक खरीदकर हल्द्वानी में शोएब नाम के व्यक्ति को सप्लाई करने जा रहा था।

यह भी पढ़ें -   23 मार्च २०२६ सोमवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

मामला दर्ज, जांच जारी
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली लालकुआं में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की विस्तृत जांच की जा रही है, और पुलिस अब शोएब की तलाश में जुट गई है।

यह भी पढ़ें -   रुड़की में तेज रफ्तार ट्रक का कहर: ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराकर दादी की मौत, पोता गंभीर घायल

बरामदगी का विवरण
स्मैकः 122.26 ग्राम
वाहनः यूके-01बीजी-1896 मोटरसाइकिल
गिरफ्तारी में शामिल टीम

इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में शामिल थेः
एसओजी प्रभारी- संजीत राठौड़
प्रभारी चौकी हल्दूचौड़- उपनिरीक्षक गौरव जोशी
कांस्टेबल- अनिल शर्मा, रामचंद्र प्रजापति, संतोष बिष्ट, चंदन बिष्ट

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440