हल्द्वानीः भाजपा मेयर प्रत्याशी गजराज सिंह बिष्ट का तूफानी प्रचार अभियान, वार्ड 43 से लेकर मुख्य बाजार तक जनता का जोरदार समर्थन

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। नगर निगम चुनाव में भाजपा मेयर प्रत्याशी गजराज सिंह बिष्ट ने आज अपने चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत वार्ड 43 आरटीओ रोड में नुक्कड़ सभा से की। इसके बाद हट गार्डन में पुरातन कार्यकर्ता मिलन कार्यक्रम और हल्द्वानी मुख्य बाजार क्षेत्र में जनसंपर्क के साथ वार्ड 13 राजपुरा और वार्ड 14 टनकपुर रोड में नुक्कड़ सभा आयोजित कर अपना दिन पूरा किया।

वार्ड 43 में जनता का जोरदार समर्थन
गजराज सिंह बिष्ट ने अपने चुनाव प्रचार की शुरुआत अपने वार्ड 43 में आयोजित नुक्कड़ सभा से की। बड़ी संख्या में पहुंचे स्थानीय निवासियों ने भाजपा संगठन द्वारा उन्हें मेयर प्रत्याशी बनाए जाने पर फूल-मालाओं और जोरदार स्वागत से अभिनंदन किया।

सभा को संबोधित करते हुए गजराज सिंह बिष्ट ने कहा कि नगर निगम हल्द्वानी के सबसे बड़े वार्ड के मतदाताओं के बीच यह चुनाव उनके लिए नहीं बल्कि क्षेत्रवासियों के लिए है। उन्होंने वादा किया कि क्षेत्र का चहुंमुखी विकास उनकी पहली प्राथमिकता होगी।

यह भी पढ़ें -   नैनीताल के 52 स्थानों पर चला स्वच्छता अभियान, प्लास्टिक और कूड़े से मुक्त किए गए सार्वजनिक स्थल

मुख्य बाजार में जनसंपर्क अभियान
दोपहर में गजराज सिंह बिष्ट ने हल्द्वानी मुख्य बाजार में भाजपा कार्यकर्ताओं और व्यापारियों के साथ जनसंपर्क किया। बाजार क्षेत्र में व्यापारियों ने उन्हें फूल-मालाओं, अंगवस्त्र, और शॉल भेंटकर अपना समर्थन जताया। इस दौरान बिष्ट ने व्यापारियों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि हल्द्वानी नगर निगम का महापौर रहते हुए मैं यह सुनिश्चित करूंगा कि आप बिना किसी डर और भय के अपना कारोबार कर सकें। यह मेरी गारंटी है।

बाजार क्षेत्र में विशाल जुलूस का रूप
ओके होटल से शुरू हुआ जनसंपर्क अभियान सदर बाजार, बर्तन बाजार, साहूकारा लाइन, मीरा मार्ग, कारखाना बाजार, और मंगल पड़ाव क्षेत्रों में एक विशाल जुलूस का रूप लेता गया। व्यापारियों और जनता ने बड़ी संख्या में इस अभियान में भाग लिया और गजराज सिंह बिष्ट को समर्थन देने का वादा किया।

यह भी पढ़ें -   UKSSSC परीक्षा में WhatsApp से पहुंचा प्रश्नपत्र! CBI कोर्ट ने तीन आरोपियों पर आरोप तय करने का दिया आदेश

वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं की मौजूदगी
चुनावी प्रचार में भाजपा के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता भारी संख्या में शामिल रहे। इस दौरान विधायक बंशीधर भगत, निवर्तमान मेयर जोगेंद्र रौतेला, नवीन वर्मा, अमरजीत सिंह चड्डा, हुकुम सिंह कुंवर, रूपेंद्र नागर, विवेक कश्यप, राजीव जायसवाल, गोपाल भट्ट, पंकज कपूर, साकेत अग्रवाल, और अन्य प्रमुख नेता उपस्थित थे।

चुनावी माहौल में भाजपा का दबदबा
गजराज सिंह बिष्ट के नेतृत्व में हुए इस प्रचार अभियान ने हल्द्वानी में चुनावी माहौल को भाजपा के पक्ष में कर दिया है। क्षेत्र में जनता और व्यापारियों के उत्साह ने यह संकेत दे दिया है कि आगामी 23 जनवरी को होने वाले नगर निगम चुनाव में भाजपा के मेयर प्रत्याशी को बड़ा समर्थन मिल सकता है।

ADVERTISEMENTSAd

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440