हल्द्वानीः अग्निकांड में तीन दुकानें और एक मकान स्वाहा, लाखों का नुकसान

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। यहां बनभूलपुरा थाना क्षेत्र में सोमवार को अग्निकांड में तीन दुकानें और एक मकान स्वाहा हो गया। लोगों की तत्परता के चलते अधिकांश सामान बाहर निकाल लिया गया। लेकिन इस अग्निकांड में लाखों का नुकसान हो गया। लोगों की एकजुटता और फायर ब्रिगेड के वाहनों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग की वजह वैल्डिंग से उठी चिंगारी बताई जा रही है। Haldwani fire incident

मूलरूप से यूपी के रहने वाले अशरत अली की वार्ड 15 में वनभूलपुरा थाने के सामने रजाई गद्दे की दुकान है। सोमवार को अपरान्ह करीब तीन उनकी दुकान में रखे रजाई गद्दों ने आग पकड़ ली। जब तक दुकान स्वामी कुछ समझ पाते देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। दुकान में आग लगने के बाद पूरे क्षेत्र में अफरा तफरी मच गई। लोग आग बुझाने के प्रयास में जुट गए लेकिन रजाई गद्दों में लगी आग और भी ज्यादा विकराल हो गई।

लोगों ने आग की सूचना दमकल विभाग को दी। इसी बीच लोगों ने वहां से गुजर पानी के टैंकर को लेकर बाल्टियों से पानी डालकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया लेकिन आग की लपटें कम नहीं हुई। वहीं बगल में स्थित ट्रांसपोर्ट की दुकान भी आग की चपेट में आ गई लेकिन समय रहते लोगों में दुकान में रखा सामान बाहर निकाला और आग को काबू में कर लिया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   प्रभात फेरी से स्वच्छता अभियान तक, विज्डम पब्लिक स्कूल ने स्वतंत्रता दिवस पर दिया राष्ट्रभक्ति और नशामुक्ति का संदेश
Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440