हल्द्वानी बवाल……. बनभूलपुरा कर्फ्यू क्षेत्र को लेकर आई यह बड़ी अपडेट, यह रहेगी ढील…

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। बनभूलपुरा दंगे के सात दिन बाद प्रशासन एक लाख की आबादी को राहत देने जा रहा है। आज बृहस्पतिवार से कर्फ्यू में ढील दी जाएगी।

ढील भी अलग-अलग क्षेत्रों में दो घंटे से सात घंटे के लिए दी जाएगी। इस दौरान बाहरी आवाजाही पूर्ण रूप से बंद रहेगी। दुकानें खुलेंगी। प्रशासन दुकानों तक जरूरी सामान पहुंचाएगा लेकिन इंटरनेट पूर्ण रूप से बंद रहेगा।

यह भी पढ़ें -   जामुन खाने के प्रमुख स्वास्थ्य लाभ

जिलाधिकारी वंदना के द्वारा दिए गए आदेश के अनुसार मंडी गेट शनिबाजार रोड से पश्चिम दिशा का क्षेत्र, रेलवे बाजार रोड से पश्चिम दिशा का पूरा क्षेत्र, गोलच्छा कंपाउंड स्थित एफसीआई क्षेत्र में सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक छूट रहेगी।
शेष कर्फ्यू वाले क्षेत्र में सुबह नौ बजे से 11 बजे तक छूट रहेगी। बाहरी आवाजाही बंद रहेगी। पुलिस तैनात रहेगी। दुकानें खुलेंगी। इस क्षेत्र रहने वाले लोग क्षेत्र में कहीं भी जा सकते हैं।
आगे पढ़ें जिला प्रशासन द्वारा जारी आदेश:

यह भी पढ़ें -   फुटपाथ खाली, सड़कें खुलीं… लेकिन कब तक? हल्द्वानी में अतिक्रमण पर निगम की बड़ी कार्रवाई
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440