हल्द्वानी: 15 दिन पहले सजी थी खुशियों की महफिल, अब घर में पसरा सन्नाटा: नवविवाहित युवक की हार्ट फेल से मौत

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। हल्द्वानी में एक नवविवाहित परिवार की खुशियां अचानक मातम में बदल गईं। सिर्फ 15 दिन पहले जिस घर में संगीत और हंसी-खुशी गूंज रही थी, वहां अब रोने-बिलखने की आवाजें सुनाई दे रही हैं। मंगल पड़ाव सब्जी मंडी के 30 वर्षीय मशरूम कारोबारी मोहम्मद इमरान की दिल का दौरा पड़ने से दर्दनाक मौत हो गई।

बुधवार देर रात अचानक उन्हें तेज सीने में दर्द उठा। परिजन घबराकर तुरंत उन्हें शहर के एक निजी अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने इमरान को मृत घोषित कर दिया। परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई।

इमरान का विवाह 5 नवंबर को इंदिरा नगर निवासी रफीक की बेटी से हुआ था। 8 नवंबर को धूमधाम से रिसेप्शन भी हुआ। परिवार आने वाले जीवन की योजनाओं में खोया हुआ था, मगर किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। शादी के बाद इमरान और उनकी पत्नी नई जिंदगी की शुरुआत कर ही रहे थे कि अचानक हुई इस घटना ने हर चेहरे से मुस्कान छीन ली।

यह भी पढ़ें -   दुग्ध उत्पादकों को बड़ी राहत, सरकार ने स्वीकृत किए 30 करोड़ रुपये, मुकेश बोरा ने जताया आभार

इमरान अपने पिता खुर्शीद अहमद के साथ सब्जी मंडी में मशरूम का कारोबार संभालते थे। घर के इकलौते बेटे इमरान की असमय मौत ने माता-पिता और चार बहनों को गहरे सदमे में डूबो दिया है। परिवार के लोग बिलख-बिलख कर बेसुध हो रहे हैं।

यह भी पढ़ें -   राजपुरा में लगा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 232 मरीजों की विशेषज्ञ डॉक्टरों ने की जांच

समाज में भी इस दर्दनाक घटना को लेकर शोक की लहर है। कहते हैं, किस्मत जब करवट लेती है तो खुशियों को मातम में बदलते देर नहीं लगती — और इमरान का परिवार आज उसी कड़वी सच्चाई से गुजर रहा है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440