हल्द्वानीः दोस्तों के साथ नहाने गया था, गौला में डूब गया

खबर शेयर करें

Haldwani: Went to bathe with friends, drowned in Gaula

समाचार सच, हल्द्वानी। दोस्तों के साथ नहाने गया 12 वर्षीय बच्चा गुरूवार सुबह गौला नदी में डूब गया। शोर गुल सुनकर आस-पास काम कर रहे मजदूरों ने उसे पानी से बाहर निकाला और आनन-फानन में उसे निजी अस्पताल ले गये। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर सूचना मिलने पर मृतक के परिवारजनों में कोहराम मचा हुआ है।

जानकारी के अनुसार 16 क्वार्टर राजपुरा निवासी 12 वर्षीय दिव्यांश पुत्र विजय कुमार गुरूवार को दोस्तों के साथ गौला नदी में नहाने चला गया। बताया जाता है कि इस बीच वह अत्यधिक गहराई में चला गया और डूबने लगा। इस पर उसके साथियों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। इस बीच आस-पास काम कर रहे मजदूरो ने मौके पर पहुंचे और दिव्यांश को पानी से बाहर निकाला। उसे उपचार के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम करवाया और शव परिजनों को सौंप दिया। बताया जाता है कि दिव्यांश धोबी घाट स्थित द्रोण पब्लिक स्कूल में कक्षा 6 का छात्र था। वह गुरुवार सुबह अपने कुछ दोस्तों के साथ घर में बिना किसी को बताए गौला नदी में नहाने चला गया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   शुद्धिकरण मामले पर देहरादून में कांग्रेस का बड़ा शक्ति प्रदर्शन! भारी बारिश में सीएम आवास कूच, हाथीबड़कला पर रोके गए कार्यकर्ता
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440