शीतलाहाट पेयजल योजना हुई 1.25 से बढ़कर 3.75 एमएलडी
समाचार सच, हल्द्वानी। शीतलाहाट पेयजल योजना की क्षमता 1.25 एमएलडी से बढ़कर अब 3.75 एमएलडी हो गई है। इससे हल्द्वानी की पेयजल समस्या में काफी हद तक राहत मिलेगी। हल्द्वानी की पेयजल समस्या वर्षों पुरानी रही है। इस समस्या को लेकर फरवरी माह में जब जिलाधिकारी सविन बंसल ने शीशमहल व शीतलाहाट फील्टर प्लांट का निरीक्षण किया तो उसमें काफी लीकेज पाई गई। इसमें सुधार को लेकर जिलाधिकारी ने सिंचाई विभाग को शीशमहल प्लांट के लिए 31 लाख व शीतलाहाट के लिए 20 लाख रूपये अवमुक्त किए थे। इस धनराशि से हुए शीतलाहाट जल स्त्रोत व फीडर कैनाल नहर कार्य का जिलाधिकारी ने सोमवार को पुनः निरीक्षण किया। उन्होंने यह कार्य शीघ्रता से पूर्ण करने पर जल संस्थान व सिंचाई विभाग के प्रयासों की सराहना की। साथ ही शीतलाहाट जल स्त्रोत के संरक्षण व संवर्धन हेतु द्वितीय चरण का प्रस्ताव बनाने के निर्देश अधिशासी अभियंता जल संस्थान को मौके पर दिये। कहा कि प्रस्ताव में इस बात का विशेष ध्यान रखा जाए कि जल स्त्रोत से आगामी 25 से 30 साल तक लगातार पेयजल आपूर्ति बनी रहे। जिलाधिकारी ने शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के दृष्टिगत फीडर कैनाल को आरसीसी के साथ ही कवरिंग करने का प्रस्ताव बनाने के निर्देश अधीक्षण अभियंता सिंचाई को दिए, ताकि प्रस्ताव नाबार्ड को भेजा जा सके। निरीक्षण के दौरान एसपी सिटी अमित श्रीवास्तव, उप जिलाधिकारी विवेक राय, गौरव चटवाल, अधीक्षण अभियंता सिंचाई संजय शुक्ला, अधिशासी अभियंता सिंचाई तरूण बंसल, अधिशासी अभियंता जल संस्थान विशाल सक्सेना, भू-वैज्ञानिक रवि नेगी, सहायक अभियंता सिंचाई आदि मौजूद रहे।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440


