हल्द्वानीः बीवी की शिकायत पर सालों ने कर दी जीजा की पिटाई, अगले दिन हुई मौत -दो गिरफ्तार, एक फरार

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। बनभूलपुरा थाना क्षेत्र में घरेलू विवाद ने एक व्यक्ति की जान ले ली। पत्नी से हुए झगड़े के बाद, पत्नी ने अपने भाइयों को पति द्वारा मारपीट की बात बताई, जिससे गुस्साए भाइयों ने मिलकर अपने जीजा की बेरहमी से पिटाई कर दी। अगले दिन उसकी मौत हो गई। पुलिस ने इस सनसनीखेज मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि तीसरा आरोपी फरार है।

थाना प्रभारी नीरज भाकुनी के अनुसार, मृतक अमरीका (27), मूल रूप से दरियाबाग, बाराबंकी (उ.प्र.) का रहने वाला था और वर्तमान में हल्द्वानी के गफूर बस्ती में अपनी पत्नी आशा के साथ रह रहा था। 18 मई की रात दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ, जिसमें अमरीका ने पत्नी पर हाथ उठा दिया।

पत्नी आशा ने यह बात अपने भाइयों को बताई, जिसके बाद संजय, मनोज और देवा मौके पर पहुंचे और अमरीका की जमकर पिटाई कर दी। गंभीर रूप से घायल अमरीका की अगले दिन मौत हो गई।

यह भी पढ़ें -   चंपावत में दर्दनाक हादसा! सड़क खुलने का इंतजार कर रही कार पर गिरा विशाल बोल्डर, एक की मौत, चार घायल

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू की। गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज करते हुए पुलिस ने मनोज और संजय को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि देवा अभी भी फरार है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी में कांग्रेस के खिलाफ भाजपा का बड़ा धरना! राहुल गांधी के बयान पर जमकर बरसे भाजपा नेता
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440