हल्द्वानीः फंदे में झूलकर युवक ने जीवन लीला की समाप्त, इलाके में फैली सनसनी

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। भोटिया पड़ाव चौकी क्षेत्र से एक आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। वैलेजालीलॉज क्षेत्र में रहने वाले एक युवक ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिये भिजवाया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार वैलेजालीलॉज में रहने वाले 19 वर्षीय राजा पुत्र केवल यहां कारों में डेंटिंग-पेंटिंग का कार्य करता था। बताया जाता है कि खाना बनाने को लेकर उसके घर में अक्सर विवाद होता रहता था। बीते रविवार की रात भी उसके घर में इसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। रात में वह खाना खाकर छत पर चला गया। इस बीच सोमवार की सुबह उसने लोहे की ऐंगल के सहारे छत पर फंदा डाल लिया और झूल गया। जब कुछ देर बाद परिजन छत पर पहुंचे तो राजा का शव झूलता देख उनके पैरोंतले जमीन खिसक गई। इसकी सूचना पुलिस को दी गई।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी में बदला स्कूल टाइम, भीषण गर्मी के चलते बड़ा फैसला-अब इतने बजे तक ही खुलेंगे स्कूल

मौके पर पहुंची भोटिया पड़ाव चौकी पुलिस ने शव को फंदे से उतार पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के अनुसार मृतक ने आत्महत्या से पहले इंस्टाग्राम में एक पोस्ट भी अपलोड की है। जिसमें उसने कहा है कि मैं जा रहा हूं, आपस में लड़ना मत। इधर इस घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440