ब्राह्मण उत्थान महासभा के पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र सौंपे

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। ब्राह्मण उत्थान महासभा (रजि.) के नवनिर्वाचित पदाधिकारियांे की बैठक मुखानी स्थित बैंकट हाल में सम्पन्न हुई। जिसमें सभी पदाधिकारियों ने अपना-अपना परिचय देते हुए संगठन को आगे बढ़ाने की दिशा में अपनी- अपनी बात रखी। इस पर प्रदेश अध्यक्ष विशाल शर्मा द्वारा बताया गया कि शीघ्र ही महासभा का प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर पर विस्तार किया जाएगा तथा संगठन की मजबूती को अधिक से अधिक लोगो को महासभा में सम्मिलित किया जाएगा। इस अवसर पर नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को संगठन के मुख्य संरक्षक एवं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हरीश चन्द्र पाण्डे ने प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश महामंत्री मनोज पाण्डेय ने किया। इस अवसर पर महिला प्रदेश अध्यक्ष मंजू पाठक, विनीता शर्मा, सिद्धि सुयाल, रविन्द्र, कमल किशोर शर्मा, सतीश खुल्बे, प्रदेश मीडिया प्रभारी कौशलेंद्र भट्ट, नगर मीडिया प्रभारी सुशील शर्मा, हेमा मेलकानी, प्रदेश प्रवक्ता प्रभाकर जोशी, प्रदेश कोषाध्यक्ष विपिन चंद्र बलुटिया, जिला महामंत्री प्रमोद भट्ट, प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश बेलवाल, महानगर अध्यक्ष राकेश जोशी, आशुतोष कोकिला, स्वाति शर्मा सहित अनेको लोग उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTSAd

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440