हल्द्वानी में हरीश रावत का सरकार पर हमला, बोले- विकास प्राधिकरण बन गया जनता पर बोझ

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत ने हल्द्वानी दौरे के दौरान राज्य सरकार और जिला विकास प्राधिकरण पर तीखा हमला बोला। प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि विकास प्राधिकरण की कार्यप्रणाली से आम लोग परेशान हैं और यह संस्था जनता की सुविधा के बजाय दबाव और वसूली का माध्यम बनती जा रही है।

हरीश रावत ने कहा कि प्रदेश में विकास प्राधिकरण के नाम पर लोगों को अनावश्यक रूप से परेशान किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि अधिकारी नियमों की आड़ में आम नागरिकों पर दबाव बना रहे हैं, जिससे जनता में नाराजगी बढ़ रही है। उन्होंने सरकार से इस व्यवस्था की समीक्षा करने और लोगों को राहत देने की मांग की।

यह भी पढ़ें -   केदारनाथ के चढ़ावे पर 'VIP खर्च' का खेल! जांच में मिली वित्तीय अनियमितता, अब शासन ने मांगा हिसाब

इस दौरान हरीश रावत ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के आगामी उत्तराखंड दौरे को लेकर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि चार जून को अल्मोड़ा में प्रस्तावित राहुल गांधी की रैली को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है। उनके अनुसार यह कार्यक्रम प्रदेश की राजनीति में बड़ा संदेश देगा और बड़ी संख्या में लोग इसमें शामिल होंगे।

यह भी पढ़ें -   नैनीताल हाईवे पर कार और बुलेट की आमने-सामने टक्कर, दोनों वाहन गहरी खाई में गिरे

उन्होंने बताया कि अल्मोड़ा की रैली के साथ-साथ पौड़ी में आयोजित होने वाला पूर्व सैनिक सम्मेलन भी कांग्रेस के लिए महत्वपूर्ण कार्यक्रम साबित होगा। पार्टी इन आयोजनों को सफल बनाने के लिए व्यापक स्तर पर तैयारी कर रही है।

भाजपा के भीतर चल रही अंदरूनी खींचतान को लेकर भी हरीश रावत ने निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जो भाजपा पहले कांग्रेस पर आपसी मतभेदों का आरोप लगाती थी, अब उसी पार्टी के भीतर असंतोष और टकराव खुलकर सामने आ रहा है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440