हरिशरणम् जन ने करवाई 111 कन्याओं का सामूहिक विवाह

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। हरिशरणम् जन संस्था द्वारा पिछले 8 नवंबर से हल्द्वानी के एमबी इंटर कॉलेज के प्रांगण में कई तरह के सामाजिक और धार्मिक कार्यक्रम आयोजित कराए जा रहे हैं। जिसमें पिछले दिनों से श्रीमद्भागवत कथा का भी जनमानस को रस प्राप्त हो रहा है। कार्यक्रम में आज अंतिम दिन 111 निर्धन कन्याओं का सामूहिक विवाह कराया गया। कन्याओं को गृहस्थी का भी सामान उपहार स्वरूप दिया गया है। भव्य विवाह कार्यक्रम में तरह-तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं द्वारा वैवाहिक मांगलिक गीत भी गाए गए।

सामूहिक विवाह समारोह में उत्तराखंड के सीमांत के जोहार समाज के लोग 111 कन्याओं के लिए बारात लेकर आये बंगाली और गोरखा समाज के लोगों ने अपनी रीति रिवाज के अनुसार बारात का स्वागत किया। इस दौरान विधि-विधान के साथ ब्राह्मणों द्वारा मंत्रोच्चारण के साथ विवाह संपन्न कराए गया। हरिशरणम् जन संस्था के संस्थापक राम गोविंद दास भाई जी ने बताया कि 111 निर्धन कन्याओं का सामूहिक विवाह कराया गया है। उत्तराखंड के अलग-अलग क्षेत्रों से वर व वधू पक्ष के लोग पहुंचे। सभी कन्याओं का हिंदू रीति रिवाज के अनुसार विवाह कराया गया। सभी कन्याओं को उनके गृहस्थी का सामान उपहार स्वरूप दिया गया है।

यह भी पढ़ें -   २८ फरवरी २०२६ शनिवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

उन्होंने बताया कि सामूहिक विवाह में सभी समाज की भागीदारी रही। सभी ने अपनी रीति रिवाज के अनुसार इस वैवाहिक कार्यक्रम में अपनी भागीदारी निभाई। उन्होंने कहा कि पहली बार हल्द्वानी में इस तरह का आयोजन किया गया है। जिसमें 111 कन्याओं का सामूहिक विवाह कराया गया। गौरतलब है कि संस्था द्वारा पिछले 8 नवंबर से कई तरह के सांस्कृतिक और धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन कराया जा रहा है। प्रख्यात कथावाचक मृदुल महाराज द्वारा भागवत कथा का भी आयोजन किया जा रहा है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440