समाचार सच, हल्द्वानी। कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच शासन-प्रशासन भले ही विशेष सतर्कता के दावे कर रहा हो और स्वास्थ्य सेवाएं दुरूस्त रखने की बातें की जा रही हों, लेकिन धरातल पर कुछ और ही देखने को मिलता है। संक्रमणकाल में सबसे आवश्यकीय स्वास्थ्य सेवा चरमराती दिख रही है। अधिकारी फोन रिसीव करने तक की जहमत नहीं उठाते हैं। आलम यह है कि सीएमओ कार्यालय का लैंड लाइन नंबर खराब पड़ा है तो जिम्मेदार अधिकारी फोन रिसीव नहीं करते। चिकित्सा स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग द्वारा पोर्टल में दर्ज किया गया नैनीताल सीएमओ का सरकारी नंबर जिले की ही पूर्व अधिकारी के पास मिलता है। एसटीएच में बनाये गये कोविड केयर सेंटर में भी यही हाल है। यहां भी जानकारी के लिए फोन किया जाए तो कोई भी रिसीव नहीं करता है। ऐसे में इस बात का स्वतः ही पता चलता है कि कोरोना संक्रमण से निपटने के लिए किस प्रकार की तैयारियां की गई हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440



