प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था खस्ताहाल : नवीन जोशी

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री नवीन जोशी ने राज्य की भाजपा सरकार के राज में स्वास्थ्य सेवाओं पर सवाल उठाते हुए कहा कि राज्य की स्वास्थ्य सेवायें खस्ताहाल हो चुकी हैं तथा आम आदमी को उपचार नहीं मिल पा रहा है। नवीन जोशी ने कहा कि राज्य की स्वास्थ्य सेवायें पूरी तरह से चरमरा चुकी हैं। इसका जीता जागता प्रमाण है राज्य के मुख्यमंत्री जो कि स्वयं स्वास्थ्य मंत्रालय भी देख रहे हैं उनको अपना उपचार कराने दिल्ली के चिकित्सलयों की शरण लेनी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी पहले से ही आरोप लगाती आई है कि राज्य की स्वास्थ्य सेवायें चैपट हो चुकी हैं। चिकित्सालयों में न तो चिकित्सक हैं और न ही चिकित्सा कर्मी तथा दवाई ऐसे में आम जनता का क्या होगा? नवीन जोशी ने प्रदेश की बिगडती स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर सरकार को आढे हाथों लेते हुए कहा कि राज्य में स्वास्थ्य व्यवस्थायें पहले से बदहाल थी अब कोरोना महामारी के चलते पूर्ण रूप से चरमरा चुकी हैं। स्वास्थ्य सेवाओं पर बडे-बडे दावे करने वाली भाजपा सरकार के मुखिया को अपना उपचार कराने दिल्ली जाना पड रहा है। राज्य के बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं पर तंज कसते हुए कहा कि ऋषिकेश एम्स कोरोना मरीजों के लिए मौत का कुंआ बनता जा रहा है। विश्व स्तरीय चिकित्सा का दावा करने वाले ऋषिकेश एम्स में कोरोना से संक्रमित मरीजों को सही उपचार नहीं मिल पा रहा है। राजकीय दून मेडिकल काॅलेज मे भर्ती कोरोना मरीजों को समय पर व गर्म खाना नहीं मिलने की लगातार शिकायत मिल रही है। जिससे मरीजों का स्वास्थ्य अच्छा होने की बजाय और बिगड़ रहा है। अधिकांश मरीजों को चिकित्सालयों में दवाईयां भी उपलब्ध नहीं हो पा रही है। उन्हें बाहर से दवाईयां खरीदनी पड़ रही है। स्वास्थ्य विभाग खुद मुख्यमंत्री के अधीन है लेकिन स्वास्थ्य व्यवस्था राम भरोसे है। राज्य सरकार सरकारी अस्पतालों को पीपीपी मोड पर दे रही है जिससे उसका निकम्मापन उजागर हो गया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   आज का राशिफल | 19 सितम्बर 2026, शनिवारनन्दाष्टमी पर मां नन्दा देवी की पूजा से दूर होंगे रोग-शोक, जानिए आज का पंचांग और सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440