बनभूलपुरा क्षेत्र के बुध बाजार में किये गये 302 लोगा का स्वास्थ्य परीक्षण

खबर शेयर करें

राष्ट्रीय शहरीय स्लम स्वास्थ्य मिशन योजना के तहत लगाया गया विशेष स्वास्थ्य शिविर

समाचार सच, हल्द्वानी। राष्ट्रीय शहरीय स्लम स्वास्थ्य मिशन योजना के तहत विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन बनभूलपुरा क्षेत्र के बुध बाजार में किया गया। जिसमें 302 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।

जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देश व मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ भागीरथी जोशी के मार्गदर्शन में आयोजित इस निःशुल्क शिविर में जहां लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। वहीं 10 से 16 वर्ष के आयु के बच्चों के टिटनेस के टीके भी लगाये गये। शिविर में लोगों का डाइविटीज, ब्लड प्रेशर, ओरल कैंसर, सर्ववाइकल कैंसर तथा हार्ट डिजीजी का परीक्षण किया गया। साथ ही आंख व कान सम्बन्धित रोगों व अंधता से ग्रसित लोगों का भी परीक्षण किया गया।

शिविर में कोविड 19 के सैम्पल भी लिये गये साथ ही डेंगू, मलेरिया की सम्भावना के दृष्टिगत बुखार के मरीजों केे सैम्पल भी लिये गये। उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ रश्मि पंत ने शिविर में मौजूद लोगों को जनस्वास्थ्य व कोविड-19 की रोकथाम के लिए मास्क, सेनिटाइजर तथा सामाजिक दूरी बनाये रखने के टिप्स दिये। राष्ट्रीय बाल सुरक्षा कार्यक्रम टीम द्वारा बच्चों की स्क्रिनिंग व काउन्सिलिंग भी की गई। इसके साथ ही तम्बाकू व गुटका के सेवन से होने वाले रोगोें के बारे में भी शिविर में लोगों को बताया गया।

यह भी पढ़ें -   मतदाता सूची को लेकर प्रशासन की बड़ी अपील, नोटिस मिलने पर घबराएं नहीं… नाम नहीं कटेगा, पहले मिलेगा पूरा मौका

शिविर में नेत्र के 110, कान से सम्बन्धित 15, दांत से सम्बन्धित 26, मानसिक रोग से ग्रसित 15 तथा गर्भवती 121 महिलाओं का परीक्षण किया गया। साथ ही विभिन्न प्रकार के 15 सैम्पल भी लिये गये।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   SIR अभियान में फॉर्मों की कालाबाज़ारी का आरोप! विधायक सुमित हृदयेश ने प्रशासन को चेताया- 'जनता की मजबूरी पर कमाई करने वालों पर हो सख्त कार्रवाई'
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440