महिलाओं में हृदय रोग के संकेत व बचाव

खबर शेयर करें

समाचार सच. स्वास्थ्य डेस्क। मौजूदा वैश्विक आंकड़ों के अनुसार हर साल करीब 17.3 मिलियन लोगों की हृदय रोगों के कारण मृत्यु हो जाती है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार इनमें से लगभग 8.6 मिलियन महिलाएं हैं। आज की भाग-दौड़ भरी जिंदगी में महिलाएं अपना ज्यादातर समय प्रोफेशनल कैरियर संभालने में बिता देती हैं तथा अपने स्वास्थ्य पर ध्यान नहीं दे पाती हैं, जिसके कारण वह हृदय रोग का शिकार हो जाती हैं।
हृदय रोग से कैसे बचें महिलाएं
हृदय रोग से बचने के लिए अपने स्वास्थ्य की नियमित जाँच करानी चाहिए। इससे किसी भी तरह की समस्या का शुरूआत में ही पता चल जाता है, हालांकि कुछ एहतियात बरतकर भी हृदय रोग से बचा जा सकता है। जो निम्नलिखित हैं-यदि आप धूम्रपान करती हैं तो तुरंत छोड़ दें क्योंकि इससे हाई ब्लड प्रेशर होने की संभावना होती है, जिससे आपको हार्ट अटैक हो सकता है।
अगर आप मोटी हैं तो शारीरिक गतिविधियों द्वारा अपने बढ़ते वजन को रोकने का प्रयास करें तथा खाने में केवल पौष्टिक भोजन ही खाएं। खाने में पालक, गाजर, आड़ू और जामुन जैसे एंटीआक्सीडेंट फलों और सब्जियों का प्रयोग करें।
महिलाओं को अपने कोलेस्ट्राल के स्तर का खास ध्यान रखना चाहिए। जिन महिलाओं का कोलेस्ट्रॉल बढ़ जाता है उनमें हृदय रोग की संभावना बढ़ जाती है।
हृदय रोग के लक्षण
हृदय रोग का पहला लक्षण यह है कि इसमें सीने के बीचो-बीच दर्द उठता है तथा कुछ समय बाद बंद हो जाता है और उसके बाद फिर शुरू हो जाता है।
व्यक्ति को बेचौनी महसूस होती है, एक या दोनों हाथों में झनझनाहट और दर्द के अलावा पीठ, गर्दन, जबड़े या पेट में दर्द होना भी हृदय रोग के लक्षण हैं।
सांस लेने में किसी भी प्रकार की तकलीफ होती है। इसके अलावा जी मिचलाना और सिर में लगातार हल्का दर्द रहना भी हृदय रोग का लक्षण है।
समय रहते जांच आवश्यक
डाक्टरों के अनुसार 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को अपना नियमित हेल्थ चेक-अप अवश्य करवाना चाहिए। मार्केट में कई कंपनियां हृदय रोग की जांच के लिए विशेष पैकेज उपलब्ध करवाती हैं।
इंडस हेल्थ प्लस ऐसी ही एक कंपनी है जो हृदय रोग तथा कई अन्य जानलेवा बीमारियों से बचाव के लिए हेल्थ जांच की सुविधा प्रदान करती है। इंडस हेल्थ द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं के जरिए आप समय-समय पर अपना पूरा हेल्थ चेक-अप करवा सकते हैं और दिल के साथ-साथ संपूर्ण स्वास्थ्य का भी ख्याल रख सकते हैं।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440