सुबह-सुबह मॉर्निंग वॉक पर जाना पड़ा भारी, अज्ञात वाहन ने मारी महिला को टक्कर

खबर शेयर करें

समाचार सच, रामनगर। सुबह-सुबह मॉर्निंग वाक करना जितना सेहत के लिए अच्छा है। पर कभी-कभी आपकी जान के साथ भी खेल सकता है। जहां नैनीताल ज़िले के रामनगर से दुखद खबर सामने आ रही है। यहां सुबह-सुबह मॉर्निंग वॉक में निकली महिला को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

यह भी पढ़ें -   राहुल गांधी के दौरे के दौरान भाजपा महिला नेताओं पर अभद्र टिप्पणी करने वाला आरोपी दिल्ली से गिरफ्तार

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार सीमा लटवाल(46) पत्नी नरेन्द्र लटवाल रोज की तरह रविवार सुबह भी कोसी बैराज से बेलगढ़ की ओर मॉर्निंग वॉक पर गई थी। बेलगढ़ चौकी के पास महिला को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से महिला को अस्पताल में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से मृतक महिला के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

यह भी पढ़ें -   सावन में ग्रहण 2026: सावन माह में सूर्य, चंद्र ग्रहण, क्या होगा इनका असर, अपनाये ये उपाय
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440