उत्तराखंड में आज भारी बारिश का अलर्ट, देहरादून-नैनीताल समेत कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। उत्तराखंड में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। प्रदेश के कई हिस्सों में रुक-रुककर बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने आज भी भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की है। देहरादून, बागेश्वर, चमोली और नैनीताल में भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन क्षेत्रों में तेज बारिश के साथ आकाशीय बिजली चमकने की भी संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग के अनुसार पौड़ी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चंपावत और हरिद्वार समेत कई जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है। इन इलाकों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश के एक-दो दौर हो सकते हैं। प्रदेश के अन्य जिलों में भी कहीं-कहीं गरज के साथ तेज बारिश और आकाशीय बिजली चमकने की संभावना है।

भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित
लगातार हो रही बारिश के कारण प्रदेश के कई हिस्सों में जनजीवन प्रभावित हुआ है। जगह-जगह संपर्क मार्ग बाधित होने से लोगों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं नदी-नाले उफान पर हैं और पर्वतीय क्षेत्रों में भूस्खलन का खतरा बढ़ गया है। पहाड़ी इलाकों में मलबा और बोल्डर गिरने की घटनाएं भी सामने आ रही हैं।

यह भी पढ़ें -   बागेश्वर: बदियाकोट के ऐतिहासिक मां भगवती मंदिर में भीषण अग्निकांड, लकड़ी से बनी प्राचीन संरचना को भारी नुकसान

भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए जिला प्रशासन को अलर्ट मोड पर रखा गया है। देहरादून, चंपावत और पिथौरागढ़ में कक्षा 12वीं तक के सरकारी एवं निजी स्कूलों के साथ आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित किया गया है।

यह भी पढ़ें -   आज का पंचांग एवं राशिफल: शारदीय नवरात्रि का छठा दिन, मां कात्यायनी की पूजा से पूरी होती हैं मनोकामनाएं

देहरादून में भी बारिश के आसार
देहरादून में आज आसमान आंशिक से सामान्य रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, जबकि कुछ इलाकों में तेज बारिश के दौर भी देखने को मिल सकते हैं। अधिकतम तापमान करीब 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

प्रशासन ने जारी की सावधानी की अपील
प्रशासन ने लोगों से मौसम को देखते हुए सतर्क रहने की अपील की है। विशेषकर पहाड़ी क्षेत्रों में यात्रा करने वाले लोगों को सावधानी बरतने और बहुत जरूरी न होने पर पहाड़ों का सफर टालने की सलाह दी गई है। नदी-नालों और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों के आसपास जाने से भी बचने को कहा गया है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440