हेमकुंड साहिब यात्रा 2026 शुरू, जयकारों के बीच खुले पवित्र धाम के कपाट

खबर शेयर करें

समाचार सच, चमोली। सिख श्रद्धालुओं की आस्था के प्रमुख केंद्र श्री हेमकुंड साहिब के कपाट शनिवार सुबह विधिवत पूजा-अर्चना और धार्मिक परंपराओं के साथ श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। कपाट खुलते ही लोकपाल घाटी ‘जो बोले सो निहाल, सत श्री अकाल’ के जयघोष से गूंज उठी। पहले दिन करीब तीन हजार श्रद्धालुओं ने पवित्र धाम में मत्था टेककर आशीर्वाद प्राप्त किया।

शनिवार सुबह पंच प्यारों की अगुवाई में श्रद्धालुओं का जत्था हेमकुंड साहिब पहुंचा। गुरुद्वारे को रंग-बिरंगे फूलों से विशेष रूप से सजाया गया था, जिससे पूरा परिसर बेहद आकर्षक नजर आया। धार्मिक कार्यक्रमों के तहत गुरुग्रंथ साहिब को दरबार साहिब में सुशोभित करने के बाद अखंड पाठ, अरदास और शबद-कीर्तन का आयोजन किया गया।

यह भी पढ़ें -   पानी की बर्बादी बर्दाश्त नहीं होगी- डीएम रयाल ने जारी किए सख्त प्रतिबंध, वाहन धुलाई और टुल्लू पंप पर रोक

गुरुद्वारा प्रबंधन समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि यात्रा को लेकर सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। यात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। उल्लेखनीय है कि हेमकुंड साहिब समुद्र तल से करीब 15 हजार फीट से अधिक ऊंचाई पर स्थित है, जहां पहुंचने के लिए श्रद्धालुओं को कठिन पैदल सफर तय करना पड़ता है।

यह भी पढ़ें -   पुण्य कमाने की होड़ कहीं पर्यावरण पर भारी तो नहीं?

बीते दिनों सेना और प्रशासन की मदद से यात्रा मार्ग से बर्फ हटाकर रास्ता सुचारू किया गया था। हालांकि धाम के आसपास अभी भी भारी मात्रा में बर्फ मौजूद है। कपाट खुलने के साथ ही घांघरिया और गोविंदघाट समेत पूरी घाटी में रौनक लौट आई है और स्थानीय कारोबारियों में भी उत्साह देखा जा रहा है।
प्रबंधन समिति ने श्रद्धालुओं से यात्रा के दौरान अनुशासन और स्वच्छता बनाए रखने की अपील की है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440