शिवालिक हाथी रिजर्व को निरस्त करने के आदेश पर हाईकोर्ट ने लगाया स्टे

खबर शेयर करें

समाचार सच, नैनीताल। उत्तराखंड सरकार के शिवालिक हाथी रिजर्व को निरस्त करने के आदेश पर नैनीताल हाईकोर्ट ने स्टे लगा दिया है। कोर्ट के इस फैसले से उत्तराखंड सरकार को बड़ा झटका लगा है। करीब 80 पर्यावरण प्रेमियों ने हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश को लिखे पत्र में कहा है कि 24 नवंबर 2020 को स्टेट वाइल्ड लाइफ बोर्ड ने जौलीग्रांट एयरपोर्ट के विस्तार के लिए शिवालिक एलिफेंट रिजर्व को निरस्त करने का निर्णय लिया था। पत्र में कहा गया कि इससे राज्य में विकास परियोजनाएं प्रभावित हो रही हैं। सुनवाई के बाद हाईकोर्ट की खंडपीठ ने केंद्र सरकार, राज्य सरकार और स्टेट वाइल्ड लाइफ बोर्ड को चार सप्ताह के भीतर जवाब दाखिल करने के निर्देश दिए थे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   नैनीताल दुग्ध संघ के संचालक मंडल सदस्य किशन सिंह बिष्ट के निधन से शोक की लहर, ‘कीवीमैन’ के रूप में भी बनाई थी पहचान
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440