समाचार सच की होली स्नेह मिलन समारोह में कुमाऊंनी व ब्रज की होली के गीतों ने बांधा समां

खबर शेयर करें

-फूल की होली कार्यक्रम में झूमे अथिति व आगुन्तक
-राम चरण शरणम् ट्रस्ट के सहयोग से निर्धन बच्चों को पिचकारी गुलाल व गुब्बारे किये वितरण

समाचार सच, हल्द्वानी। समाचार सच न्यूज पोर्टल के तत्वावधान में आयोजित तथा फरहत एडवरटाईजर द्वारा प्रायोजित होली स्नेह मिलन समारोह में कुमाऊंनी व ब्रज की होली तथा गायन का ऐसा समावेश नजर आया जिससे उपस्थित दर्शक झूमने पर मजबूर हो गये। कार्यक्रम में जहां पर्वतीय सांस्कृतिक कला मंच के कलाकारों ने अपनी गायन शैली तथा नृत्य से समारोह में समा बांध दिया। वहीं दूसरी ओर उध्यांश सोसाईटी के बाल कलाकारों तथा कु0 ज्योति बिष्ट ने अपनी कला का प्रदर्शन कर लोगों को भावविभोर कर दिया।
यहां नैनीताल मार्ग स्थित मधुवन बैंकट हाल के प्रागण में कार्यक्रम के शुरूआत गणपति नायक विधि विधायक गीत से हुई। तद्पश्चात कु0 ज्योति बिष्ट ने मधुवन में जो कन्हैया किसी गोपी से मिले गीत पर नृत्य से लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। साथ ही पर्वतीय सांस्कृतिक कला की महिलाओं ने बैठकी एवं खड़ी होली का गायन कर दर्शकों को पर्वतीय संस्कृति से रूबरू कराया। वहीं ब्रज की होली का गीत गाकर मथुरा व वृद्धावन की याद ताजा करा दी। साथ ही इस समारोह में रंग बरसे भीगे चुरन वाली, कान्हा बरसाने में आ जाईयो, आज बिरज में होली रसिया, होली खेल रहे नंद लाल, होलिया में उड़े रे गुलाल सहित कई होली गीतों का लोगों ने लुप्त उठाया। इस दौरान पखुड़ियां संस्था के कलाकार पुष्पेंद्र चंचल तथा सोनी मिश्रा ने अपने गायन से लोगों की खूब वाही-वाही लूटी। कार्यक्रम के अंत में फूल की होली का आयोजन किया गया। जिसमें सभी लोगों ने एक-दूसरे पर फूलों के माध्यम से जमकर होली खेली। इससे पूर्व कार्यक्रम में पहुंचे अतिथियों का बेच व गुलाल का टीका लगाकर स्वागत किया गया।

यह भी पढ़ें -   कलयुग में हनुमान जी को सबसे सिद्ध देवता माना गया है जो आपकी किसी भी इच्छा को पूर्ण कर सकते हैं

इस मौके पर कांग्रेस की राष्ट्रीय महिला सचिव मंजू तिवारी, कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता दीपक बल्यूटिया, भाजपा के पूर्व प्रदेश प्रशिक्षण प्रमुख मनोज पाठक तथा व्यास कपिलदेव महाराज ने संयुक्त रूप से उपस्थित लोगों को होली पर्व की शुभकामनायें दी। इस दौरान अतिथियों ने कुमांउनी व ब्रज की होली के गीत व नृत्य का भरपूर आनंद उठाते हुए कलाकारों की प्रस्तृतियों की भूरि-भूरि प्रशंसा की। साथ ही समाचार सच के सम्पादक अजय चौहान ने सभी अतिथियों तथा कार्यक्रम में सहयोग देने वालों का आभार भी व्यक्त किया। इस दौरान जहां एक ओर कार्यक्रम का संचालन संभाल रहे एंकर रिम्पी बिष्ट ने अपनी कला से सभी उपस्थितजनों का मनमोह लिया। वहीं ब्रर्दस म्यूजिकिल ग्रुप के कलाकारों ने वाद्ययंत्रों के माध्यम से उपस्थित लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया।

राम चरण शरणम् ट्रस्ट के सहयोग से निर्धन बच्चों को बाटी पिचकारी व रंग
हल्द्वानी।
राम चरण शरणम् ट्रस्ट के सहयोग से समाचार सच टीम द्वारा निर्धन बच्चों को 5 दर्जन से अधिक पिचकारी, होली के रंग व गुब्बारों का वितरण किया गया। कार्यक्रम में ट्रस्ट के संस्थापक नयनदास महाराज जी के किसी कार्य से बाहर जाने के कारण उनके प्रतिनिधि के तौर पर आये भाष्करनंद बेलवाल ने उपस्थित लोगों को महाराज जी द्वारा भेजे संदेश में होली पर्व की शुभकामनायें दी।

यह भी पढ़ें -   18 अपै्रल 2024 बृहस्पतिवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन कैसा रहेगा आपका….

इस अवसर पर मुख्य रूप से पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य अर्जुन सिंह बिष्ट, वरिष्ठ लेखक शक्ति प्रसाद सकलानी, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष भुवन तिवारी, बाह्मण समाज के प्रदेश अध्यक्ष विशाल शर्मा, कौशलेन्द्र भट्ट, व्यापार मण्डल अध्यक्ष योगेश शर्मा, महामंत्री मनोज जायसवाल, ग्रामीण क्षेत्र की उपाध्यक्ष भगवती जोशी, डॉ0 नीरज वार्ष्णेय, किशोर जोशी, समित अग्रवाल, पं0 गोपाल दत्त भट्ट, शांति जीना, लता बोरा, कल्पना रावत, एडवोकेट उमेश नैनवाल, पूर्व स्वास्थ्य निदेशक कुसुम नरियाल, डॉ0 बीडी नरियाल, प्रो0 हेमन्त कुमार शुक्ला, श्री आनंद आश्रम की अध्यक्षा कनक चंद, चन्द्र चौहान, मोहन सिंह दरम्वाल, मनीष गोस्वामी, प्रियंका गोस्वामी, प्रिया रंधावा, मोहिनी रावत, आशा दरम्वाल, गीता दरम्वाल, कविता जोशी, अतुल अग्रवाल, कपिल अग्रहरि, हंसा ताकुली, हितेश शर्मा सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित थे।

समाचार सच की टीम:
संरक्षक मनीष अग्रवाल, आशा शुक्ला, सम्पादक अजय चौहान, सह सम्पादक नीरू भल्ला, उत्तराखण्ड प्रभारी फरहत रऊफ, सहायक सम्पादक सुशील शर्मा, संवाददाता रोहित यादव, सनी निगल्टिया, लालकुआं प्रभारी रिम्पी बिष्ट, सदस्य दीप्ति खर्कवाल, बबीता बिष्ट व रोहित जोशी।

सफल आयोजन में सहयोग:
समाचार सच की टीम ने द्वारा सफल आयोजन में सहयोग देने के लिये राम चरण शरणम ट्रस्ट, मुधवन बैंकट हाल, फरहत एडवरटाइजर्स, म्यन पॉवर सिक्यिूरिटी एजेन्सी, पर्वतीय सांस्कृतिक कला मंच, उंध्यान सोसाईटी, हर्ष टैंट हाउस एण्ड कैर्टस का आभार व्यक्त किया।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440