विज़्डम स्कूल में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान समारोह, ट्रॉफी और प्रमाण-पत्र पाकर खिले चेहरे

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। विज़्डम पलिब्क स्कूल में एक गरिमामय आयोजन के तहत वार्षिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया। समारोह में विद्यालय के सभी वर्गों में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी छात्रों को ट्रॉफी, मेडल और प्रमाण-पत्र प्रदान कर उनकी मेहनत और लगन को सराहा गया

इस खास मौके पर न केवल छात्र बल्कि उनके गर्वित अभिभावक भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। पुरस्कार वितरण समारोह ने छात्रों में उत्साह और आत्मविश्वास का संचार किया, वहीं अभिभावकों के चेहरों पर संतोष और गर्व की झलक साफ देखी गई।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं विद्यालय के प्रबंध निदेशक राजेन्द्र सिंह पोखरिया ने मंच से संबोधित करते हुए सभी विद्यार्थियों, उनके माता-पिता और विद्यालय परिवार को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने छात्रों की सफलता को सतत परिश्रम, अनुशासन और परिवार के सहयोग का परिणाम बताया। साथ ही उन्होंने बच्चों से मोबाइल और सोशल मीडिया से दूरी बनाकर पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करने तथा सर्वांगीण विकास के लिए सतत प्रयास करने का आह्वान किया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   गंगोत्री हाईवे पर मौत का मंजर! गहरी खाई में गिरकर नदी में समाई इनोवा, चार शव बरामद, कई के लापता होने की आशंका
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440