आज का राशिफल | 24 अगस्त 2026, सोमवार| जानिए आज का पंचांग और सभी 12 राशियों का भविष्यफल, किस राशि को मिलेगा धन लाभ और किन राशियों को रहना होगा सावधान

खबर शेयर करें

समाचार सच | अध्यात्म डेस्क।
आज 24 अगस्त 2026, सोमवार है। आज श्रावण शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि और पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र का संयोग है। ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के अनुसार कुछ राशियों के लिए दिन लाभकारी रहेगा, जबकि कुछ राशियों को स्वास्थ्य, मानसिक तनाव और लेन-देन के मामलों में सावधानी बरतनी होगी। आइए जानते हैं आज का पंचांग और सभी 12 राशियों का संक्षिप्त राशिफल।

आज का पंचांग
तिथि: श्रावण शुक्ल पक्ष द्वादशी
वार: सोमवार
नक्षत्र: पूर्वाषाढ़ा
सूर्योदय: प्रातः 5:50 बजे
सूर्यास्त: सायं 6:41 बजे
राहुकाल: सुबह 7:30 बजे से 9:00 बजे तक
अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 12:05 बजे से 12:53 बजे तक

आज का राशिफल
♈ मेष:
धन लाभ के नए अवसर मिलेंगे। परिवार में खुशियां रहेंगी और रुका कार्य पूरा हो सकता है। धार्मिक कार्यों में रुचि रहेगी। यात्रा संभव है, स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
♉ वृषभ:
रोजगार में संघर्ष करना पड़ सकता है। व्यापार में रुका धन मिलने के योग हैं। संतान संबंधी चिंता दूर होगी। राजनीति में पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी और मित्रों का सहयोग मिलेगा।
♊ मिथुन:
मित्रों का विशेष सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। व्यापार में लाभ और नए कार्य की योजना बन सकती है। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा।

यह भी पढ़ें -   भीमताल में उद्यमशाला चौपाल का दूसरा दिन, 26 महिलाओं ने लिया हिस्सा, 9 स्वयं सहायता समूहों के पैन कार्ड की प्रक्रिया शुरू

♋ कर्क:
रुके कार्य पूरे होंगे और शुभ समाचार मिल सकता है। राजनीति में सक्रियता बढ़ेगी। धार्मिक कार्यों पर खर्च होगा। मानसिक तनाव दूर होगा, हालांकि संतान को लेकर चिंता रह सकती है।
♌ सिंह:
विशेष लाभ मिल सकता है। रोजगार में बदलाव या पदोन्नति के योग हैं। शिक्षा संबंधी कार्यों में सफलता मिलेगी। अधिकारी वर्ग से विवाद से बचें और वाणी पर संयम रखें।
♍ कन्या:
रुका धन मिलने के योग हैं। संतान संबंधी चिंता दूर होगी। रोजगार में बदलाव संभव है। अचानक यात्रा हो सकती है, लेकिन रोजगार को लेकर चिंता बनी रह सकती है।

♎ तुला:
मानसिक तनाव बढ़ सकता है, स्वास्थ्य का ध्यान रखें। रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। परिवार में खुशियां रहेंगी। राजनीति में उतार-चढ़ाव संभव है।
♏ वृश्चिक:
संकल्पित कार्य पूरे होंगे। धन खर्च बढ़ सकता है। धार्मिक कार्यों में रुचि रहेगी। अचानक यात्रा संभव है और सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा।
♐ धनु:
पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। विशेष लाभ मिल सकता है। राजनीति में पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। रुका कार्य पूरा होगा और मांगलिक कार्य की योजना बन सकती है।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी डकैती कांड में पुलिस का बड़ा एक्शन, 4 और आरोपी गिरफ्तार; 4 तमंचे, 7 कारतूस और लूटी रकम बरामद

♑ मकर:
मानसिक तनाव रह सकता है, लेकिन संतान पक्ष से चिंता दूर होगी। विशेष लाभ के योग हैं। राजनीति में उतार-चढ़ाव संभव है। लेन-देन में सावधानी रखें और अधिकारी वर्ग से विवाद से बचें।
♒ कुम्भ:
रुके कार्य पूरे होंगे। परिवार में खुशियां रहेंगी और संतान से शुभ समाचार मिलेगा। राजनीति में पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धार्मिक कार्यों पर खर्च होगा और मानसिक तनाव दूर होगा।
♓ मीन:
अचानक यात्रा संभव है। स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है, सावधानी रखें। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। रोजगार में पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी और स्थान परिवर्तन के योग बन सकते हैं।
प्रस्तुतिः
डॉ. नवीन चन्द्र जोशी
प्राचार्य, श्री महादेव गिरी संस्कृत महाविद्यालय, हल्द्वानी।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440