कोटाबाग में हॉस्पिटल के डॉक्टरों का सम्मान

खबर शेयर करें

समाचार सच, कोटाबाग (कुलदीप अग्रवाल)। कोरोना महामारी में दिन-रात मरीजों की सेवा में लगे डॉक्टरों को आज कोटाबाग के भाजपा युवा मोर्चा व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने शाल – ओढ़ाकर व बुके भेंट कर उनका सम्मान कर उनका हौसला बढ़ाया।
भाजपा युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष नानू मेहरा ने कहा कि हमारे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर व स्टाफ रात दिन कोरोना जैसी महामारी में अपने घर से अलग रहकर ग्रामीण क्षेत्र में मरीजों का इलाज कर, कोविड गाइडलाइन के बारे में समय-समय पर जागरूक कर रहे हैं। इसलिए आज सभी लोगों ने डॉक्टर ऐश्वर्या कांडपाल, डॉक्टर सलीम अंसारी, डॉ गौरव अरोरा का शॉल ओढ़ाकर व फूल मालाओं के साथ स्वागत कर उनका हौसला अफजाई की।
स्वागत करने वालों में युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष नानू मेहरा, विनोद पांडे, हेमंत कुमार, चंदू बधानी, आदि लोग उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें -   चारधाम यात्रा पर निकलने से पहले पढ़ लें यह जरूरी खबर, मानसून में एक गलती पड़ सकती है भारी, यह खबर जरूर पढ़ें…

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440