बागेश्वर में भूस्खलन से मकान मलबे में दबा, एक परिवार के तीन लोगों की मौत

खबर शेयर करें

समाचार सच, बागेश्वर। बागेश्वर जनपद तहसील कपकोट सुमगढ़ ग्राम में रविवार की सुबह भूस्खलन होने से एक मकान मलबे में दब गया है। इस हादसे से एक परिवार के तीन लोग की मलबे में दबकर मौत हो गयी है। जबकि एक बच्चा माल-बाल बच गया है। सूचना पर पुलिस, एसडीआरएफ व चिकित्सकों की टीम मौके पर पहुंच चुकी है। मोटर मार्ग बंद होने के कारण आपदा राहत, खोजबीन में देरी हो रही है।

आपकों बता दें कि कपकोट ब्लॉक के सुमगढ़ गांव के इटावन तोक में रविवार को करीब तड़के तीन बजे एक मकान भूस्खलन की चपेट में आ गया। मकान में रह रहे तीन लोग गोविंद सिंह पांडा पुत्र प्रताप सिंह तथा उनकी पत्नी खष्टी देवी और 8 वर्षीय हिमांशु मलबे में दब गए। इस हादसे में तीनों की दर्दनाक मौत हो गयी है। घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ, पुलिस व चिकित्सकों की टीम मौके पर पहुंच गयी है। उप जिलाधिकारी कपकोट प्रमोद कुमार ने बताया कि अभी घटना की जानकारी मिली है। खोजबीन राहत की टीम मौके पर है। तीन लोग बताए जा रहे है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय में लिए गए बड़े फैसले! नए अध्ययन केंद्रों से लेकर भर्ती और एनईपी-2020 तक कई प्रस्तावों को हरी झंडी
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440