इजा बोली बेटा कैसे होते हैं नेताज्यू…

खबर शेयर करें

-70 साल की उम्र में आज तक एमएलए व सांसदों का दर्शन न कर पाने का मलाल

समाचार सच, हल्द्वानी (धीरज भट्ट)। 70 साल कम नहीं होते हैं और देश को आजाद हुए 70 साल से भी अधिक का समय बीत चुका है। लेकिन देश में इस बिडंबना ही कहा जायेगा कि इतने साल बीत जाने के बावजूद मां जी हैं कि वे जिन्दगी के चौथे पड़ाव पर पहुंच जाने के बावजूद वह आज तक किसी एमएलए या एमपी के दर्शन नहीं कर पायी है और उसे इस बात का मलाल भी है।
हालाकि हमारे देश को सबसे बड़ा प्रजातंत्र होने का सौभाग्य है लेकिन इसे बिडंबना ही कहा जायेगा कि हमारे नेता और जनप्रतिनिधि चुनावों के बाद कभी गांव की तरफ रूख नहीं करते हैं। ये पहले से ही चला आ रहा है और राज्य बनने के बाद भी यही चलन में है। दरअसल अविभाजित उत्तर प्रदेश के दौरान से ही यहां के विधायक लखनऊ में रहते थे और उनका कभी गांव या निर्वाचन क्षेत्रों में जाना होता था तो वे सड़क के आस-पास के क्षेत्रों के आस-पास के गांवों से सम्पर्क कर लखनऊ को चले जाते थे। इधर यही हाल उत्तराखंड बनने के बाद का भी है। अलग राज्य बन जाने के बाद भी यहां के विधायक अपने निर्वाचन क्षेत्रों में या पास के गांव में ही जाते हैं लेकिन दूर-दराज के क्षेत्रों में उनका जाना आज भी नहीं हो पाता है। यही हाल सांसदों का भी है। वे भी कभी-कभार अपने क्षेत्रों में आते हैं तो सड़क के आस-पास के ही गांवों से सम्पर्क कर वापस लौट जाते हैं। इससे उन लोगों को अपने जनप्रतिनिधियों से बात या रूबरू होने का मौका नहीं मिलता है जो दूर दराज के गांवों में रहते हैं। इधर हमारा गांव सड़क मार्ग से तीन किलोमीटर दूर होने के कारण वहां गाढ़ियां नहीं जा पाती हैैं। हालाकि वहां पर रोड निर्माण के लिए पैमाइश हो चुकी है लेकिन पलायन से गांव उजड़ने की कगार पर है।

यह भी पढ़ें -   संगीन अपराधों में लिप्त गैंगस्टर गैंग का सरगना कौशल चिलवाल गिरफ्तार, जिला बदर की थी तैयारी

2017 में पहुंची गांव में लाइट
हल्द्वानी।
हालाकि हमारे वहां विकास का मापन क्या है यह एक बहस का मुद्दा हो सकता है लेकिन देश आजाद होने के 70 साल बाद गांव में लाइट पहुंची तो अन्दाजा लगाया जा सकता है कि यहां के लोग वीआइपी लोगों के दर्शन कैसे करेंगे।

यह भी पढ़ें -   संगीन अपराधों में लिप्त गैंगस्टर गैंग का सरगना कौशल चिलवाल गिरफ्तार, जिला बदर की थी तैयारी

बड़ा अभागा गांव है चन्द्रपुर
हल्द्वानी।
ब्लाक ताकुला, पोस्ट मनान, जिला अल्मोड़ा, विधानसभा सोमेश्वर के ग्रामसभा पड़ोलिया के तोक नगोरिया में स्थित पहले यह चीचूं के नाम से पुकारा जाता था। इधर जैसे ही आबादी कम होनेे लगी तो इसे चन्द्रपुरी और अब गावं की जनसंख्या कम होने लगी तो इसका नाम चन्द्रपुर हो गया।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440