रूखी त्वचा से कैसे बचें और इससे बचने के घरेलू उपाय क्या है

खबर शेयर करें

समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। ड्राई स्किन होना एक आम समस्या है। अगर आपकी ड्राई स्किन है तो, इसके कई कारण हैं जैसे चेहरे पर खुजली और जलन होने लगती है। जिस से चेहरे का ग्लो कम होने लगता है। आपकी स्किन तब ड्राई होने लगती है जब त्वचा में तेल उत्पादन करने वाला ग्लैंड कम एक्टिव रहते हैं। ऐसे में जानते हैं रूखी त्वचा से कैसे बचें और इसके घरेलू उपाय क्या है।

ड्राई स्किन के लिए घरेलू उपाय

एलोवेरा जेल
ड्राई स्किन के लिए एलोवेरा काफी फायदेमंद है। इस में पॉलीसैकराइड त्वचा की नमी को बरकरार रखती है। एलोवेरा को रोज रात में लगाकर सोने से ड्राई स्किन की समस्या कम होती है। ताजा पेड़ से तोड़कर या एलोवेरा का जेल इस्तेमाल कर सकते है।एलोवेरा को काटकर उसका जेल निकालकर लगाएं। 10 मिनट तक चेहरे पर मालिश करें। इसका इस्तेमाल नियमित रूप से कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें -   आज का राशिफल | 29 अक्टूबर 2026, गुरुवार | करवा चौथ आज, शाम 5:50 से 7 बजे तक पूजन का मुहूर्त; रात 8:02 बजे चंद्रोदय का समय, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफल

नहाते समय करें तेल का प्रयोग
त्वचा को मॉइस्चराइज करने के लिए यह घरेलू उपाय काफी फायदेमंद है। रोजाना नहाते वक्त पानी में किसी भी तेल को मिलाकर नहा सकते हैं या नारियल का तेल इस्तेमाल कर सकते हैं। इस से रूखी त्वचा की समस्या धीरे-धीरे कम होने लगती है।

रूखी त्वचा के लिए शहद फायदेमंद
शहद में कई ऐसे विटामिन होते हैं, जो आपकी स्किन को मॉइस्चराइज करती है और स्किन को मुलायम बनाती है। इसका इस्तेमाल आप ऐसे कर सकते हैं कि शहद को अपनी ड्राई स्किन पर हल्के से रगड़ें और 10 मिनट के लिए छोड़ दें। इसे दिन में कम से कम एक बार लगाएं और कुछ ही दिनों में आपकी स्किन हेल्दी और खूबसूरत नजर आने लगेगी।

यह भी पढ़ें -   करवा चौथ पर महिला कर्मचारियों को राहत, उत्तराखंड में 29 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित

बादाम का तेल फायदेमंद
बादाम का तेल स्किन को नरम करने के साथ चमक भी लाता है। डेड सेल्स और जलन जैसी स्किन समस्याओं के लिए यह कारगर है। बादाम के तेल में जिरेनियम एसेंशियल ऑयल की कुछ बूंदें डालकर मिला लें। इसे अपनी ड्राई स्किन पर लगाएं और इसका इस्तेमाल नियमित रूप से कर सकते हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440