समाचार सच, हल्द्वानी। नगर की बदहाल सड़कों के शीघ्र निर्माण की मांग को लेकर यहां आज प्रान्तीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल के युवा जिलाध्यक्ष सौरभ भट्ट की भूख हड़ताल आज भी तीसरे दिन भी जारी रही। भूख हड़ताल के चलते सौरभ भट्ट के स्वास्थ्य में काफी गिरावट आ गयी है। चिकित्सकों ने यहां पहुंच कर उनके स्वास्थ्य का निरीक्षण भी किया है। इधर तीन दिन होने के बाद भी नगर निगम व स्थानीय प्रशासन द्वारा कोई भी प्रतिक्रिया व्यक्त न करने पर मण्डल के पदाधिकारियों व व्यापारियों में गहरा रोष व्याप्त है। आक्रोशित व्यापारियों ने कल 5 अक्टूबर को एक बजे बुद्धपार्क से जुलूस निकाल कर नगर आयुक्त का घेराव करने का निर्णय लिया है।
उक्त निर्णय बुधवार को यहां अनशन स्थल पर आयोजित व्यापारियों की बैठक में मंडल जिलाध्यक्ष विपिन गुप्ता नेतृत्व में व्यापारियों ने लिया। बैठक में सभी व्यापारियों का कहना था कि नगर की जायज मांग को लेकर एक युवा व्यापारी सौरभ भट्ट को भूख हड़ताल के तीन दिन से ज्यादा हो गये, लेकिन नगर निगम प्रशासन मूक दर्शक बना बैठा है। शायद वह इन महानगर की गडढा युक्त सड़कों पर और मौतों का नजारा देखना चाहता है। बैठक में व्यापारियों ने एक स्वर में कहा कि अगर उनकी जनहित की मांग पर निगम प्रशासन द्वारा लिखित आश्वासन नहीं मिलता है, तब तक सौरभ भट्ट के इस आंदोलन में सभी व्यापारीगण उनके साथ खड़े हैं।
इधर आज भूखहड़ताल में समर्थन देने पहुँचे जनप्रतिनिधियों में विधायक सुमित हृदयेश, देवभूमि सफाई कर्मचारी संघ के प्रदेशाध्यक्ष राहत मसीह, कांग्रेस जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल, पूर्व रामलीला कमेटी महामंत्री लीला कांडपाल, अनुराग भट्ट, अधिवक्ता गिरीश जोशी, सारथी फाउंडेशन से नवीन पंत, ज्ञानेंद्र पंत आदि समाजसेवियों के द्वारा समर्थन दिया गया।
जबकि संगठन की बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष चंद्र शेखर पंत, कोषाध्यक्ष राजेश अग्रवाल, प्रदेश मंत्री रूपेंद्र नागर, शांति जीना, विनीता शर्मा, गीता कांडपाल, प्रियंका शर्मा, ज्योति मेहता, सिद्धि सुयाल, गीता बिष्ट सुरभि मेहरोत्रा, आलू फल आढ़ती एसोसिएशन के अध्यक्ष कैलाश जोशी, लाला जायसवाल, मुरली मुलानी, चरणजीत बिंद्रा, उपेंद्र कनवाल, अरविंद चौहान, नदीम खान, भीमताल से कार्यकारी जिलाध्यक्ष राम पाल गंगोला, संरक्षक प्रवीण पटवाल, संजय गुप्ता, नीरज गुप्ता, संदीप गुप्ता, दिगंबर वर्मा, जुबेर खान, गौरव गुप्ता, सहित व्यापारी प्रतिनिधि मौजूद रहे।



सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440



