अगर आपके भी आती हैं पैरों में सूजन तो जाने कारण

खबर शेयर करें

समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। स्वास्थ्य के प्रति अनदेखी करने से कभी-कभी पूरे शरीर में या फिर किसी अंग विशेष में सूजन आ जाती है विशेषकर पैरों में सूजन आना एक आम समस्या है। जो कि आपके चलने या खड़े होने में परेशानी पैदा कर सकती है। सूजन के साथ आपको पैरों में दर्द भी महसूस हो सकता है। जिससे यह समस्या और गंभीर बन जाती है। अगर आपके पैरों में सूजन आ रही है, तो यह समझ लीजिए कि आपके शरीर में कुछ ना कुछ दिक्कत जरूर है। यह दिक्कत आपके दिल से भी जुड़ी हो सकती है। यहां हम पैरों में सूजन आने के कुछ मुख्य कारणों के बारे में जानेंगे।
-आम तौर पर, गुरुत्वाकर्षण बल तरल पदार्थ को पैर और टखनों से नीचे खींचता है, जिसके कारण पैरों में सूजन हो जाती है। हालांकि, गुर्दे, हृदय, लिवर या रक्त वाहिकाओं की गंभीर स्थिति के कारण से भी सूजन हो सकती है।
-भले ही पैरों में सूजन मुख्य रूप से पैर में अत्यधिक तरल पदार्थ से होती है, फिर भी इसके कई अन्य लक्षण भी हो सकते हैं। ऐसे लक्षणों में सुन्नता, कोमलता, लालिमा, गर्मी, झुनझुनी, कठोरता या श्जलती हुईश् संवेदना की भावना शामिल होती है।
-बढ़ते हुए वजन के कारण भी आपके पैरों में सूजन हो जाती है।
-नमक और कार्बाेहाइड्रेट के अधिक सेवन के कारण न्यूरोमस्क्युलर हो जाता है और इस कारण अंगों में सूजन हो सकती है और ऐसा डिउरेटिक्स और लैक्सटिवेस से भी हो सकता है।
-हार्माेन रिप्लेसमेंट थेरेपी गोलियाँ लेना या गर्भनिरोधक गोलियों से भी आपके पैर सूज सकते हैं।
पैरों की सूजन का इलाज
पैरों की मसाज – अगर आपके पैरों में सूजन आता हैं। तो पैरों की मसाज करने से भी सूजन दूर होती है। इससे ब्लड सर्कुलेशन ठीक होता है। सूजन वाले हिस्से पड़ता है। पैर में हल्के गर्म जैतून या फिर सरसों के तेल से मालिश करें।
अदरक से दूर होगा सूजन – पैर में सूजन है तो अदरक का सेवन करें साथ ही अदरक का पेस्ट प्रभावित स्थान पर लगाएं।
धनिया है फायदेमंद – धनिये के बीज से सूजन दूर होता है। धनिये के बीज में ऐसी शक्ति है की वह सूजन को जल्द ख़त्म कर देता है। एक कप पानी में दो से तीन चम्मच धनिया पाउडर डाले। यह तब तक उबालें जब तक कप का पानी आधा ना हो जाये। फिर इस काढ़े को धीरे धीरे पियें।
करें पैरों की सिंकाइ – पैरों की सूजन दूर करने का सबसे कारगर इलाज़ है सेंकाई। इस थेरेपी में ठंडा और गर्म पानी अलग अलग टब में रखें। पहले अपने सूजन वाले पैर को गर्म पानी के तब में पांच मिनट तक रखें ,इसके तुरंत बाद पैरों को एक मिनट तक ठन्डे पानी में डाल कर रखें। यह प्रक्रिया 15 से 20 बार दोहराया जाए। इससे पैरों के सूजन दूर होता है।
डॉक्टर को जरूर दिखाएं
यदि सूजन कुछ सामान्य कारणों के हुआ है तो वह इन उपायों के बाद ठीक हो जायेगा। लेकिन अगर यह किसी अन्य वजहों से हुआ है तो आपको सतर्क होने की भी जरूरत है। आपको डॉक्टर की सलाह लेनी होगी।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440