रोजाना 30 मिनट रनिंग करने से क्या क्या फायदे होते हैं

खबर शेयर करें

समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। आज के समय में फिट रहना लोगों के लिए काफी चौलेंजिंग हो चुका है। फिट रहने के लिए लोग जिम में पसीना बहा रहे हैं। वहीं कुछ लोग रनिंग के जरिए भी वेट लॉस करते हैं। रोजाना सिर्फ 30 मिनट की रनिंग आपके शरीर और दिमाग को पूरी तरह से बदल सकती है। यह एक ऐसा व्यायाम है, जिसके लिए आपको किसी महंगे जिम इक्विपमेंट की जरूरत नहीं होती। यहां हम आपको बताने जा रहे हैं कि रोजाना 30 मिनट रनिंग करने से क्या क्या फायदे होते हैं।

दिल की सेहत के लिए
दौड़ने से दिल की धड़कन तेज होती है, जिससे पूरे शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। यह आपके दिल की मांसपेशियों को मजबूत बनाता है, जिससे हाई ब्लड प्रेशर, स्ट्रोक और दिल की बीमारियों का खतरा काफी हद तक कम होता है।

वजन करे कंट्रोल
अगर आप वजन कम करना चाहते हैं, तो 30 मिनट की रनिंग आपके लिए बेस्ट ऑप्शन साबित हो सकता है। यह एक हाई-इंटेनसिटी कार्डियो वर्कआउट है, जो तेजी से कैलोरी बर्न करता है। रनिंग बंद करने के बाद भी शरीर का मेटाबॉलिज्म तेज रहता है, जिससे एक्सट्रा फैट को बर्न करने में मदद मिलती है।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी में हकीम के यहां गर्दन की मालिश के बाद मीनाक्षी की मौत, एक्सपर्ट डॉ. अंकिता चांदना ने दी सावधानी की सलाह

मानसिक तनाव और डिप्रेशन से छुटकारा
दौड़ने के दौरान शरीर में श्एंडोर्फिनश् नामक हार्माेन रिलीज होते हैं, जिन्हें श्फील-गुडश् या हैप्पी हार्माेन भी कहा जाता है। यह मानसिक तनाव, चिंता और डिप्रेशन को कम करके आपके मूड को तुरंत बेहतर बनाते हैं। सुबह की रनिंग आपको पूरे दिन एनर्जेटिक रखती है।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी में 11 अक्टूबर को निकलेगी प्रभु राम की भव्य बारात, हजारों श्रद्धालु होंगे शामिल; देशभर की संस्कृति का दिखेगा संगम

मजबूत हड्डियां और मांसपेशियां
रनिंग एक श्वेट-बियरिंगश् एक्सरसाइज है। जब आप दौड़ते हैं, तो आपके पैरों, कूल्हों और कोर की मांसपेशियों पर दबाव पड़ता है, जिससे वे मजबूत होती हैं। यह हड्डियों के घनत्व को भी बढ़ाता है, जिससे उम्र बढ़ने पर ऑस्टियोपोरोसिस और जोड़ों के दर्द की संभावना कम हो जाती है।

बेहतर नींद और इम्यूनिटी
जो लोग रोजाना दौड़ते हैं, उन्हें अनिद्रा की समस्या नहीं होती। रनिंग आपके स्लीप साइकिल को सुधारती है, जिससे गहरी और सुकून भरी नींद आती है। इसके अलावा, नियमित दौड़ने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है, जिससे आप छोटी-मोटी बीमारियों और संक्रमणों से बचे रहते हैं।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440