यदि लगातार आप गले में जलन से हैं परेशान? तो अजमाएं ये घरेलू नुस्खे

खबर शेयर करें

समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। शहद – गले की जलन से राहत पाने के लिए शहद का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि शहद में एंटी बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं, जो गले में होने वाली समस्या से राहत दिलाते हैं। इसके लिए आप लिए गर्म पानी में शहद और कुछ बूंदे नींबू के रस को मिलाएं, फिर इसे पिएं। ऐसा करने से कुछ ही देर में राहत मिलेगी।

नमक के पानी से गरारे
गले की जलन से राहत पाने के लिए नमक के पानी से गरारे करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि गले की जलन में गरम पानी और नमक के गरारे बहुत फायदेमंद होता है। इसके लिए आप एक कप पानी गर्म करें। फिर उसमें चौथाई चम्मच नमक मिलाएं और इस पानी से दिन में दो बार गरारे करें। ऐसा करने से आपको राहत मिलेगी।

हल्दी
गले की जलन से राहत पाने के लिए हल्दी का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि हल्दी में करक्यूमिन नामक तत्व पाया जाता है जो एंटी इन्फ्लेमेटरी और एंटी बैक्टीरियल होता है, जो गले की जलन में राहत दिलाने में मदद करता है। इसके लिए आप एक चम्मच हल्दी को पानी में मिलाएं। फिर इस पानी को पी लें। ऐसा करने से आपको राहत मिलेगी।

यह भी पढ़ें -   सितारगंज में रफ्तार का कहर: मां-बेटियों को कार ने कुचला, मां और 7 साल की बेटी की मौत

नारियल पानी
गले की जलन से राहत पाने के लिए नारियल पानी का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि नारियल पानी में एंटी इन्फ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं, गले की जलन से राहत दिलाते हैं। इसके लिए आप खाने के थोड़ी देर बाद नारियल पानी का सेवन करें। ऐसा करने से आपको राहत मिलेगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   देहरादून में आधी रात पुलिस-बदमाशों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में दो बदमाश घायल
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440