घर और दुकान में बार-बार चोरी से हैं परेशान तो आजमाएं ये उपाय

खबर शेयर करें

समाचार सच, अध्यात्म डेस्क। वास्तु शास्त्र में दिशाओं का बहुत महत्व है। मनुष्य का मंगल और अमंगल काफी हद तक दिशाओं पर निर्भर करता है. वास्तु दोष की वजह से मनुष्य को कई तरह की परेशानियां झेलनी पड़ती है. वास्तु शास्त्र के अनुसार, कई बार व्यक्ति घर और दुकान में कुछ ऐसी गलतियां कर देता है, जिसकी वजह से आर्थिक हानि झेलनी पड़ती है।

घर और दुकान में चोरी से बचने के उपाय
घर और दुकान में चोरी की एक वजह वास्तु दोष भी होता है. वास्तु शास्त्र में बताई गई बातों का ध्यान रखने से घर और दुकान में चोरी की संभावना कम हो जाती है।

उत्तर- पश्चिम दिशा में ये नहीं रखें
वास्तु शास्त्र के अनुसार, कभी भी घर या दुकान में कीमती गहने, जरूरी कागजात और पैसों को उत्तर-पश्चिम दिशा में नहीं रखना चाहिए। इस दिशा में इन चीजों को रखने से चोरी की आशंका बनी रहती है।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी में नगर निगम की अनूठी पहल, शुद्ध बताशे और पारंपरिक खिलौनों के स्टाल शुरू

इस दिशा में डालें कचरा
वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर और दुकान को साफ करने के बाद कूड़े को सड़क पर नहीं फेंकना चाहिए। साथ ही कूड़े को किसी के मकान और दुकान के आगे भी न फेंकें. ऐसा करने से वास्तु दोष लगता है। इससे घर और दुकान में प्रगति रुक जाती है. घर और दुकान में कूड़ेदान को हमेशा दक्षिण-पश्चिम दिशा में रखना चाहिए। ऐसा करने से घर और दुकान में चोरी की आशंका कम हो जाती है।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड के सरकारी कर्मचारियों का बढ़ा महंगाई भत्ता, अब 60 नहीं मिलेगा 63 प्रतिशत डीए

पानी या पानी से संबंधित जगह पर न रखें धन
वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर और दुकान में किसी ऐसी जगह पर भूलकर भी रुपया-पैसा न रखें, जहां पर पानी या पानी की संबंधित कोई वस्तु रखी हो. ऐसा करने से रुपया पानी की तरह ही बह जाता है। इसके अलावा इस वास्तु दोष की वजह से चोरी की आशंका भी बनी रहती है।

एक लाइन में न लगाएं तीन दरवाजे
वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर या दुकान में एक ही लाइन में तीन दरवाजे होने पर वास्तु दोष लगता है। इससे चोरी की आशंका बनी रहती है। इसलिए कभी भी एक लाइन मे तीन दरवाजे नहीं लगवाने चाहिए।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440