दुखदः हंसी-खुशी शुरू हुआ सफर… लेकिन लौटे सिर्फ यादों के सहारे, हल्द्वानी के कारोबारी की लद्दाख में दर्दनाक मौत

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। परिवार के साथ खूबसूरत वादियों में सुकून के कुछ पल बिताने निकले हल्द्वानी के कारोबारी महेन्द्र सिंह नौला को शायद खुद भी अंदाजा नहीं था कि यह सफर उनकी जिंदगी का आखिरी सफर बन जाएगा। घर से मुस्कुराते हुए निकले महेन्द्र अब कभी लौटकर नहीं आए। उनकी अचानक मौत की खबर ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है।

हल्द्वानी के गौलापार देवला तल्ला निवासी और महादेव बैंकट हॉल के मालिक महेन्द्र सिंह नौला की लद्दाख यात्रा के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। इस घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है और इलाके में शोक की लहर है।

यह भी पढ़ें -   बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस में बड़ा एक्शन: हाईकोर्ट में सुनवाई से पहले ही दबोचा गया बीकेटीसी के निलंबित कर्मचारी प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार, अब खुल सकते हैं कई बड़े राज! बद्रीनाथ

जानकारी के अनुसार महेन्द्र सिंह नौला बीती 21 मई को अपनी पत्नी मोनिका नौला, दो बेटियों और पड़ोसी रोहित बिष्ट व उनकी पत्नी के साथ लेह-लद्दाख घूमने गए थे। परिवार के लिए यह यात्रा खुशियों और यादों से भरे खूबसूरत पलों की शुरुआत थी, लेकिन किसी को क्या पता था कि यह सफर दर्दनाक अंत लेकर आएगा।

बताया जा रहा है कि 27 मई को अचानक महेन्द्र सिंह की तबीयत बिगड़ गई। देखते ही देखते वह बेहोश होकर गिर पड़े। परिवार घबराया हुआ उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंचा, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें -   4600 ग्रेड पे दो की गूंज से दून गरम! पुलिस मुख्यालय कूच पर बवाल, बैरिकेडिंग पर चढ़े प्रदर्शनकारी, सरकार को दी खुली चेतावनी

घटना के बाद परिवार पूरी तरह टूट गया। जिन आंखों में घूमने की खुशी थी, उनमें अब सिर्फ आंसू और अपनों को खोने का दर्द बचा है। परिजनों के अनुसार चिकित्सकों ने मौत की वजह ऊंचाई वाले क्षेत्र में ऑक्सीजन की कमी बताई है।

महेन्द्र सिंह का पार्थिव शरीर उत्तराखंड लाया गया, जहां उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनके अचानक यूं चले जाने से परिवार, रिश्तेदार और परिचित गहरे सदमे में हैं।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440