सार्वजनिक स्थान पर मास्क नहीं पहना तो होगा केस

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। अगर अब आपने सार्वजनिक स्थान पर मास्क नहीं पहना तो आप पर केस होगा। उक्त निर्देश उत्तराखण्ड पुलिस महानिदेशक लॉ एंड ऑर्डर अशोक कुमार ने देते हुए कहा कि मास्क नहीं पहनने वाले लोगों के खिलाफ अब केस दर्ज किया जाएगा। कानून को अपने हाथ में लेने वाले लोगों को किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

रुद्रपुर में जमातियों को पकडऩे वाली पुलिस टीम की प्रशंसा करते हुए, उन्होंने एसपी सिटी देवेंद्र पिंचा व सीओ अमित कुमार को 20 हजार रुपये का चेक सौंपा। मसूरी में लॉकडाउन का उल्लंघन करने वाले बाइक चालकों और चार पहिया वाहनों पर एसडीएम वरुण चौधरी ने कार्रवाई की। एसडीएम द्वारा दोपहिया वाहनों के चालकों को रोककर 100 पुश अप लगवाए। सख्त कार्रवाई करने की चेतावनी दी।

मसूरी एसडीएम वरुण चौधरी द्वारा शहर में ताबड़तोड़ छापेमारी की गई। लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन करने पर एक दुकान को सीज किया और एक युवक को गिरफ्तार किया। युवक को पुलिस के हवाले किया। एसडीएम वरुण चौधरी ने कहा कि लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

यह भी पढ़ें -   संघ की पाठशाला से राज्यसभा की दहलीज तक: कौन हैं दिनेश आर्य, जिन्हें भाजपा ने उत्तराखंड से बनाया उम्मीदवार?

उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट डालने पर देहरादून के नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र में मामला दर्ज किया गया है। राजधानी देहरादून में भी क्विक रिस्पांस टीम तैनात की गई है। देहरादून में वाहनों की सघन चेकिंग की जा रही है। यहां आईटीबीपी के जवान भी तैनात किए गए हैं।

यह भी पढ़ें -   मानसून की विदाई के बाद बदलेगा मौसम का मिजाज, पहाड़ों में बारिश के साथ बर्फबारी के आसार

ज्ञात हो कि प्रदेश सरकार ने देहरादून, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर और नैनीताल को संवेदनशील माना है। इन चार जिलों में सरकार तीन मई तक लॉकडाउन के तहत पाबंदियां बरकार रखने पर विचार कर रही है। केंद्र की गाइडलाइन आने के बाद अन्य नौ जिलों में लॉकडाउन के तहत आंशिक राहत देने की कार्ययोजना बनेगी। अभी यह निर्णय नहीं हुआ कि सरकार 20 अप्रैल से पहले इन जिलों में राहत देने के लिए केंद्र को प्रस्ताव भेजेगी या फिर केंद्र से आने वाले निर्देश के बाद रणनीति तैयार करेगी।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440