अगर रात में बार-बार खुलती है नींद तो आप भी हो सकते हैं अनिद्रा के शिकार, इस तरह से पाएं निजात

खबर शेयर करें

समाचार सच, अध्यात्म डेस्क। कोरोना संक्रमण के बाद लोगों को कई तरह की गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक अब लोगों को हृदय और फेफड़ों से संबंधित रोगों का खतरा अधिक देखा जा रहा है। वहीं लोगों की नींद भी बुरी तरह से प्रभावित हुई है। यही वजह है कि संक्रमण के कारण लोगों में अनिद्रा की समस्या देखने को मिल रही है। बता दें कि अनिद्रा, नींद संबंधी एक विकार है। इस बीमारी के कारण लोगों को नींद नहीं आती है और बार-बार नींद टूटती है। जिसके कारण व्यक्ति पूरा दिन थका हुआ महसूस करता है।

अनिद्रा न सिर्फ स्वास्थ्य, मनोदशा, ऊर्जा के स्तर, कार्य की क्षमता और जीवन की गुणवत्ता को भी खराब कर सकती है। सभी लोगों को हर रोज पर्याप्त नींद लेना जरूरी होता है। वयस्कों को रोजाना 7-8 घंटे की नींद पूरी करनी चाहिए। यदि आपको नींद नहीं आती है, तो सावधान होने की जरूरत है। आप अनिद्रा का शिकार हो सकते हैं। वैसे तो इस समस्या के कई उपचार हैं। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको खान-पान की कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं। जिनके सेवन से आप अनिद्रा से छुटकारा पा सकते हैं।

हल्दी वाला गर्म दूध
हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, जिन लोगों में नींद से जुड़ी समस्या होती है। उनको रोजाना रात में सोने से पहले हल्दी वाले दूध का सेवन करना चाहिए। यह शरीर और दिमाग को आराम देने में सहायक होता है। दूध में ट्रिपटोपॉन पाया जाता है, जो नींद को बढ़ावा देने में मदद करता है। वहीं शरीर की कोशिकाओं की हल्की मरम्मत कर शरीर को आराम देता है। रोजाना रात में सोने से पहले एक कप गर्म दूध में आप एक या आधा चम्मच हल्दी पाउडर मिलाकर पीना चाहिए। यह अनिद्रा की समस्या को दूर भगाने का अच्छा उपाय है।

यह भी पढ़ें -   हरादून में सनसनी! इंटरनेट से हुई दोस्ती का खौफनाक अंत, ब्याज कारोबारी की गला रेतकर हत्या, 20 वर्षीय छात्र गिरफ्तार

केला
अनिद्रा की समस्या में केले को बहुत प्रभावी माना गया है। केले में मौजूद कैल्शियम, आयरन और पोटैशियम जैसे खनिज अच्छी और बेहतर नींद में सहायक होते हैं। सोने से करीब एक-दो घंटे पहले आप केले का सेवन कर सकते हैं। यह अनिद्रा की समस्या को दूर करने के साथ सेहत को भी लाभ पहुंचाता है। वहीं केले को अपनी डाइट में शामिल करने से आपको कई स्वास्थ्य फायदे हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें -   पेपर लीक विवाद पर सियासी संग्राम तेज: राहुल गांधी के आरोपों पर जेपी नड्डा का पलटवार, बोले— 'छात्रों के मुद्दे पर राजनीति नहीं होनी चाहिए

केसर
अच्छी नींद के लिए केसर भी काफी फायदेमंद होता है। केसर में भी कई गुण पाए जाते हैं, जो अनिद्रा जैसी समस्या से राहत देते हैं। इसके लिए दो चुटकी केसर को एक कप गर्म दूध में मिलाकर सोने से पहले पिएं। इससे आपको न सिर्फ बेहतर नींद आएगी, बल्कि आप सुबह उठकर फ्रेश फील करेंगे। यह स्किन और दिमाग के लिए भी लाभकारी होती है।

जायफल
घरों में मसाले के तौर पर जायफल का इस्तेमाल किया जाता है। यह कई औषधीय गुणों से भरपूर होता है। बता दें कि जायफल के इस्तेमाल से अनिद्री की समस्या खत्म हो सकती है। इसके लिए आप दो चम्मच जायफल पाउडर को एक कप गर्म दूध में मिलाकर सोने से पहले पिएं। यह अनिद्रा के साथ ही अपच और अवदास में भी फायदेमंद है।

ADVERTISEMENTSAd

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440