हल्द्वानी में 30 को ईजा बैंणी महोत्सव का आयोजन, मुख्यमंत्री धामी देंगे जिले को देंगे करोड़ रुपए की योजनाओं की सौगात

खबर शेयर करें

ईजा-बैंणी महोत्सव में जिले की 11 महिला उद्यमी होंगी सम्मानित

समाचार सचए हल्द्वानी। जिला प्रशासन की ओर से ईजा बैंणी महोत्सव का आयोजन 30 नवम्बर को हल्द्वानी में होने जा रहा है। जिसकी सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गयी है। उक्त जानकारी देते हुए हल्द्वानी नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय ने बताया कि महोत्सव का शुभारंभ सुबह 11 बजे मुख्य अतिथि सीएम पुष्कर सिंह धामीए विशिष्ट अतिथि कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य और केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट करेंगे। जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश करेंगे। इसके साथ ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी इस महोत्सव में नैनीताल जनपद को करीब 713 करोड़ रुपए की योजनाओं की सौगात देंगे।

यह भी पढ़ें -   18 अप्रैल 2026 शनिवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

कार्यक्रम के दौरान जिले की 11 महिला उद्यमियों को भी सम्मानित किया जाएगा। जिसमें हल्द्वानी की नीला मटियानीए श्रद्धा कांडपालए हेमा परगांईए गुंजन बिष्ट अरोड़ाए निर्मला देवीए रामगढ़ की कमला नेगीए रामनगर की कृति गुसाईए मीनाक्षी खातीए बेतालघाट की पूजा रावतए कोटाबाग की कोमल अधिकारी और नैनीताल की हेमलता तिवारी शामिल हैं।

यह भी पढ़ें -   बॉडी को फिट और एक्टिव रखना चाहते हैं तो आज से ही रोजाना 30 मिनट साइकिल चलाना शुरू कर दें

उन्होंने बताया कि महिला सशक्तिकरण व महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सामाजिक क्षेत्र में बेहतर काम करने वाली महिलाओं को सम्मानित भी किया जाएगा। इसके 13 जिलों के 26 उत्पादों के स्टाल भी यहां लगाए जा रहे। महिला उद्यमियों के द्वारा उत्पादित उत्पादों का सजीव चित्रण दिखाया जायेगा। इसके अलावा पहाड़ी अनाज के व्यंजनों को भी प्रोत्साहन देने के लिए अम्मा की रसोई को भी प्रदर्शित किया जायेगा। ईजा बैणी महोत्सव में रंगारंग कार्यक्रमों के माध्यम से लोक संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440